✕

होम / बिजनेस / कई कारोबारियों की टेंशन बढ़ाने आ रहे हैं मुकेश अंबानी, तैयार किया है ये प्लान

कई कारोबारियों की टेंशन बढ़ाने आ रहे हैं मुकेश अंबानी, तैयार किया है ये प्लान

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस FMCG सेक्टर में प्रवेश करके गौतम अडानी, बाबा रामदेव और रतन टाटा की टेंशन बढ़ाने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी कई कारोबारियों की टेंशन बढ़ाने जा रहे हैं. इसमें गौतम अडानी, बाबा रामदेव और रतन टाटा भी शामिल हैं. अंबानी ने इसके लिए एक योजना पर अमल भी शुरू कर दिया है. दरअसल, अंबानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं. उन्होंने कई विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाया है, कुछ कंपनियों का अधिग्रहण किया है और अब FMCG सेक्टर में पैर जमाने जा रहे हैं. हाल ही में उनकी कंपनी ने 'इंडिपेंडेंस' ब्रैंड के तहत अनाज, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स और अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं के बाजार में उतरने का ऐलान किया था.  

इसलिए है FMCG पर नजर
FMCG सेक्टर डबल डिजिट में ग्रोथ कर रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला ये चौथा बड़ा सेक्टर है. आने वाले समय में इसके और तेजी से विकास करने की संभावना है, इसलिए अंबानी ने यहां पैर जमाना चाहते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी 45वीं वार्षिक आम बैठक में ऐलान किया था कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एफएमसीजी कारोबार में प्रवेश कर रही है. इस घोषणा के तुरंत बाद रिलायंस के कैंपा को खरीदने अपना बनाने की बात सामने आ गई थी. अब हाल ही में रिलायंस ने इंडिपेंडेंस ब्रैंड के तहत इस सेक्टर में उतरने की घोषणा की है. 

इनसे होगा कड़ा मुकाबला
मुकेश अंबानी जिस FMCG मार्केट में उतर रहे हैं, वहां ITC के अलावा, रतन टाटा की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, गौतम अडानी की कंपनी अडानी विल्मर और बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स जैसी दिग्गज कंपनियों का बोलबाला है. ऐसे में रिलायंस रिटेल को तगड़ी चुनौती का सामना करना होगा. हालांकि, जिस तरह की आक्रामक रणनीति के साथ रिलायंस कारोबार करती है, उसे देखते हुए इतना तय है कि रिलायंस की इस सेक्टर में एंट्री से बाकी कारोबारियों की टेंशन जरूर बढ़ जाएगी.   

ये है रिलायंस की योजना
‘इंडिपेंडेंस’ ब्रैंड के तहत रिलायंस कई श्रेणियों के उत्पादों की एक सीरीज पेश करेगी. इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाला अनाज, प्रोसेस्ड फूड और अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं शामिल हैं. रिलायंस को खाद्य तेल, अनाज और दालों में मुख्य रूप से अडानी विल्मर का मुकाबला करना होगा. वहीं, बिस्कुट, खाद्य तेल, आटा बाजार में पतंजलि फूड्स उसके सामने चुनौती पेश करेगी. इसके अलावा, उसे टाटा कंज्यूमर और ITC से भी प्रतिस्पर्धा करनी होगी. इंडिपेंडेंस ब्रैंड के तहत उत्पाद फिलहाल Jiomart App और Reliance Retail Store पर मिलेंगे. हालांकि, बाद में इनके वितरण को किराने की दुकानों तक बढ़ाने की योजना है.

इन्हें खरीदना चाहते हैं अंबानी
रिलायंस इस सेक्टर में खुद को पूरी तरह स्थापित करना चाहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा का अधिग्रहण किया था और अब उसकी नजर कई दूसरी कंपनियों को भी अपना बनाने पर है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिलायंस लाहौरी जीरा, गार्डन नमकीन और बिंदू बेवरेजेज को खरीदना चाहती है. इसके लिए बातचीत भी शुरू हो गई है. हालांकि, अंबानी की शॉपिंग लिस्ट लेवल यहीं तक सीमित नहीं है. उनकी योजना एफएमसीजी सेक्टर के अन्य ब्रैंड्स के अधिग्रहण की भी है. ताकि इस क्षेत्र में जल्द ही अपनी बादशाहत कायम की जा सके. रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने अपने एफएमसीजी व्यवसाय की योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी इस साल अपना फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स एफएमसीजी कारोबार शुरू करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

4 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

5 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

5 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

5 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

10 hours ago