होम / बिजनेस / रिलायंस ने आंध्र प्रदेश को दिया 50,000 नई नौकरियों का तोहफा

रिलायंस ने आंध्र प्रदेश को दिया 50,000 नई नौकरियों का तोहफा

रिलायंस रिटेल पहले के मुकाबले आंध्र प्रदेश से और अधिक मात्रा में कृषि उत्पादों को खरीदेगा और सम्पूर्ण भारत में बेचेगा. प्रदेश के पास शानदार इंडस्ट्रीज और उद्योगपतियों की एक लम्बी सूची मौजूद है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अम्बानी की कंपनी रिलायंस ने आंध्र प्रदेश में इन्वेस्ट किया है जिससे रोजगार के 50,000 नए अवसर पैदा होंगे और साथ ही कंपनी रिटेल बिजनेस की सहायता से राज्य में बने उत्पादों को प्रमोट भी करेगी. शुक्रवार को आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने यह महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की. 

रिलायंस रिटेल ने राशन की दुकानों के साथ की पार्टनरशिप
इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश अम्बानी ने कहा  - रिलायंस रिटेल पहले के मुकाबले अब आंध्र प्रदेश से और अधिक मात्रा में कृषि सम्बंधित उत्पादों को खरीदेगा और सम्पूर्ण भारत में बेचेगा. मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में रिटेल क्षेत्र में हुई क्रान्ति की तरफ इशारा करते हुए मुकेश अम्बानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6000 से ज्यादा गावों में मौजूद 1.2 लाख राशन की दुकानों के साथ पार्टनरशिप की है. 

अब तक 20,000 नौकरियां डे चुका है रिलायंस
अपने संबोधन के दौरान आगे मुकेश अम्बानी ने कहा कि छोटे बिजनेसों के पास वो सभी उपकरण मौजूद हैं जो उन्हें इस डिजिटल दुनिया में सफल होने के लिए चाहिए. रिलायंस रिटेल ने अब तक 20,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष नौकरियां उबलब्ध करवाई हैं और इसके अलावा प्रत्यक्ष रूप से भी प्रदेश में रोजगार के बहुत से नए अवसर पैदा किये हैं. रिलायंस की तकनीकी शाखा जिओ (Jio) के बारे में बात करते हुए मुकेश अम्बानी ने कहा कि, जिओ का ‘True 5G’ आंध्र प्रदेश समेत पूरे भारत में 2023 के खत्म होने से पहले रोल-आउट कर दिया जाएगा. 40,000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की इन्वेस्टमेंट के माध्यम से जिओ ने आंध्र प्रदेश में सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ डिजिटल नेटवर्क फूटप्रिंट बनाया है. 

आंध्र प्रदेश बन सकता है ‘ब्लू इकॉनमी’
आंध्र प्रदेश में मौजूद फायदों के बारे में बात करते हुए मुकेश अम्बानी ने कहा कि, प्रदेश के पास विशेषकर फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में शानदार इंडस्ट्रीज और उद्योगपतियों की एक बहुत लम्बी सूची मौजूद है. लेकिन इस सबसे कहीं ज्यादा बड़ा फायदा यह है कि आन्ध्र प्रदेश के पास बहुत बड़ा समुद्री तट है जिसकी बदौलत इस राज्य की इकॉनमी एक ‘ब्लू इकॉनमी’ बन जायेगी. इसके साथ-साथ उन्होंने आंध्र प्रदेश द्वारा नए भारत की विकास यात्रा में महत्त्वपूर्ण सहयोग की बात पर भी विश्वास जताया है. 
 
यह भी पढ़ें: भारत में Amazon के नहीं चल रहे 'अच्छे दिन', अब कंपनी को लगा ये बड़ा झटका 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

21 minutes ago