✕

होम / बिजनेस / रिलायंस से मिलने वाला है Diwali Gift, निवेशकों के चेहरे पर खिली मुस्कान

रिलायंस से मिलने वाला है Diwali Gift, निवेशकों के चेहरे पर खिली मुस्कान

यदि आप रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारक हैं, तो कंपनी ने आपको दिवाली गिफ्ट देने का ऐलान किया है. दरअसल, कंपनी अपने स्टॉकहोल्डर्स को बोनस शेयर दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL)ने अपने शेयरधारकों को दिवाली गिफ्ट का ऐलान किया है. कंपनी पात्र शेयरधारकों को बोनस शेयर बांट रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस के बोनस शेयर पाने के लिए पात्रता रखने वाले स्टॉकहोल्डर्स का निर्धारण करने के लिए 28 अक्टूबर 2024 रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी जिन निवेशकों के डीमैट खाते में इस तारीख को रिलायंस के शेयर होंगे उन्हें एक शेयर के अनुपात में एक बोनस शेयर मिलेगा. 

ऐसा है शेयर का हाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे खास अच्छे नहीं रहे हैं. मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही कंपनी का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत गिर गया है. इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है. स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो कल RIL के शेयरों में तेजी देखने को मिली. रिलायंस के शेयर 0.79% की मजबूती के साथ 2,709.40 रुपए पर बंद हुए. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शेयर लाल निशान पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है. बीते 5 सत्रों में रिलायंस का शेयर 1.46% लुढ़क चुका है. 

इन्होंने जताया भरोसा 
उधर, HDFC सिक्योरिटीज ने Reliance Industries Ltd पर अपनी 'ADD' रेटिंग के साथ 3350 रुपए का टार्गेट प्राइज रखा है. इसी तरह, नोमुरा ने RIL को 3450 रुपए के टार्गेट प्राइज के साथ Buy रेटिंग दी है. सीएलएसए भी मुकेश अंबानी की इस कंपनी के स्टॉक पर बुलिश है. उसने 3300 रुपए के Target Price के साथ अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है. ऐसे ही एक और ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने रिलायंस के शेयर पर अपनी ओवरवेट रेटिंग को बनाए रखा है. उसने RIL के लिए टार्गेट प्राइज 3125 रुपए रखा है. इससे पता चलता है कि भले ही रिलायंस के शेयरों में बीते कुछ दिनों से नरमी हो, लेकिन ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर बुलिश हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago