होम / बिजनेस / Walmart को टक्कर देने की तैयारी में रिलायंस, Big Bazaar के बाद अब इस Wholesale चेन की बारी

Walmart को टक्कर देने की तैयारी में रिलायंस, Big Bazaar के बाद अब इस Wholesale चेन की बारी

रिलायंस ने इससे पहले रिटेल मार्केटप्लेस में बिग बाजार (Big Bazaar) का टेकओवर अमेजन से लंबी कानूनी लड़ाई को पूरा करने के बाद हाल ही में किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) जल्द ही अब होलसेल मार्केटप्लेस में भी अपना वर्चस्व बिछाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के इस कदम से वो सबसे बड़ी टक्कर वॉलमार्ट (Walmart Inc.) के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट होलसेल (Flipkart Wholesale) को देगी, जिसकी इस मार्केट में बहुत बड़ी हिस्सेदारी है. रिलायंस ने इससे पहले रिटेल मार्केटप्लेस में बिग बाजार (Big Bazaar) का टेकओवर अमेजन से लंबी कानूनी लड़ाई को पूरा करने के बाद हाल ही में किया था. वहीं अडानी समूह भी वॉलमार्ट के साथ हाथ मिलाने को तैयार है. 

इस बड़ी होलसेल चेन का जल्द बन सकता है मालिक

रिलायंस जल्द ही जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के भारतीय बिजनेस को खरीद सकती है. कंपनी को उम्मीद है कि उसे अपना कारोबार बेचकर 1.2 बिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है. इस कंपनी को खरीदने के लिए तीन कंपनियां फिलहाल फाइनल की गई हैं, लेकिन इनमें पलड़ा सबसे ज्यादा भारी रिलायंस इंडस्ट्रीज का ही है. रिलायंस के अलावा दो और ग्रुप भी इस लिस्ट में हैं जिनमें थाईलैंड का सबसे बड़ा समूह सीपी ग्रुप और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स - ऑनलाइन थोक प्लेटफॉर्म उड़ान में मेजर शेयरहोल्डर है.

थाई कंपनी की रिलायंस रिटेल से साझेदारी

Charoen Pokphand Group एक थाई कंपनी है और इसकी रिलायंस के साथ साझेदारी है. इन दोनों कंपनियों ने नॉन बाइंडिंग बिड्स डाल दी हैं. इस डील के लिए अगस्त में बात आगे बढ़ेगी क्योंकि तभी मेट्रो की पेरेंट कंपनी खरीदने वाले ग्रुप्स को शॉर्टलिस्ट करेगी.

मेट्रो ने फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं किया है. अभी वो केवल इच्छुक कंपनियों के ऑफर को देख रही है. हालांकि इस मसले पर रिलायंस और मेट्रो के प्रतिनिधियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. फिलहाल ये कहा जा रहा है कि मेट्रो जल्द से जल्द भारत से अपना बोरिया बिस्तर समेटना चाहती है और कोई नियामक बाधा नहीं चाहती है जो एक विदेशी खरीदार के मामले में आ सकती है. मेट्रो होलसेल चेन की बिक्री का काम अब शुरू होगा और यह सौदा अगले 3-4 महीनों में पूरा होने की संभावना है.

31 स्टोर्स का कर रही है संचालन

मेट्रो ने देश में 2003 में कारोबार शुरू किया था और फिलहाल ये 31 स्टोर्स का संचालन कर रही है. ये केवल थोक कारोबारियों को अपने उत्पाद बेचती है, जिनके पास जीएसटी नंबर होता है. इसके ग्राहकों में होटल्स, रेस्टोरेंट, कुछ कॉर्पोरेट्स और छोटे रिटेलर्स शामिल हैं. 

वॉलमार्ट को मिलेगा अडानी का साथ

अडानी ग्रुप (Adani group) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के बीच पार्टनरशिप बढ़ाने के लिए बातचीत एडवांस राउंड में है. अडानी ई-कॉमर्स सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं और फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप इसी रणनीति का हिस्सा है. फ्लिपकार्ट का मालिकाना हक अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट इंक (Walmart Inc) के पास है. अभी अडानी ग्रुप और फ्लिपकार्ट के बीच वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर में पार्टनरशिप चल रही है लेकिन अब इसे होलसेल ई-कॉमर्स और किराने तथा घरेलू सामान की सोर्सिंग तक बढ़ाने की योजना है. अगर ऐसा होता है तो इससे अंबानी की जियोमार्ट (JioMart) और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की अमेजन (Amazon) को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

VIDEO: भारतीय तेजी से छोड़ रहे अपनी नागरिकता

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

18 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

20 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

20 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

20 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

14 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

18 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

15 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

20 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

20 hours ago