✕

होम / बिजनेस / रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस कंपनी के साथ किया जॉइंट वेंचर, दुनिया के इन देशों में बजेगा डंका

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस कंपनी के साथ किया जॉइंट वेंचर, दुनिया के इन देशों में बजेगा डंका

समझौते के तहत, आरबीएल यूके संयुक्त उद्यम में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी, जबकि मदरकेयर ग्लोबल ब्रांड लिमिटेड शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल आज देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है. उनकी यही कंपनी ग्लोबल ब्रांड मदरकेयर पीएलसी के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने जा रही है. रिलायंस इंडस्ट्री ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि Mothercare Plc और Reliance Brands Holding UK ने स्ट्रैटेजिक ज्वाइंट वेंचर (JV) का एलान किया है. 5 रीजन्स में Mothercare ब्रांड और उसके इंटेलएक्चुअल प्रॉपर्टी एसेट्स JV के अधिन होंगे. साउथ एशिया के 5 रीजन्स भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश के लिए JV की घोषणा की गई है.

जॉइंट वेंचर में मुकेश अंबानी का होगा दबदबा

मदरकेयर दुनियाभर में छोटे बच्चों और माता-पिता (पेरेंटिंग) से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने के लिए मशहूर है. रिलायंस ग्रुप की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड मदरकेयर पीएलसी के साथ जो जॉइंट वेंचर बनाएगी, उसमें उसकी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत होगी. जबकि बाकी हिस्सेदारी मदरकेयर अपने पास रखेगी. इतना ही नहीं इस जॉइंट वेंचर को बनाने का काम रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रिलायंस ब्रांड्स होल्डिंग यूके लिमिटेड (RBL UK) के माध्यम से बनाई जाएगी. इस जॉइंट वेंचर के पास भारत और अन्य पड़ोसी देशों में मदरकेयर ब्रांड के सभी इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स होंगे.

इतने में होगी डील और ऐसे फैलेगा कारोबार

आरबीएल यूके 1.6 करोड़ पाउंड की नकद कीमत पर इस हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. यह जॉइंट वेंचर दक्षिण एशिया में मदरकेयर ब्रांड की फ्रेंचाइजी के रूप में कार्य करेगा. इस एरिया में रिलायंस की जबरदस्त पकड़ और मदरकेयर की ग्लोबल ब्रांड इमेज का फायदा नए जॉइंट वेंचर को मिलेगा और ग्रोथ के नए मौके पैदा होंगे.

रिलायंस ब्रांड्स के एमडी दर्शन मेहता का कहना है कि मदरकेयर वर्षों से भारत में माता-पिता के लिए एक विश्वसनीय नाम रहा है. ये जॉइंट वेंचर हमारी साझेदारी में एक रोमांचक नया अध्याय शुरू करता है. रिलायंस ब्रांड्स ने सबसे पहले 2018 में भारतीय बाजार के लिए ब्रिटेन के फेमस मदरकेयर ब्रांड के अधिकार हासिल किए. अभी कंपनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर काफी मजबूत उपस्थिति रखती है. साथ ही देश के 25 शहरों में 87 स्टोर चलाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago