✕

होम / बिजनेस / फाइनल हुई Reliance-Disney की डील, 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे मुकेश अंबानी

फाइनल हुई Reliance-Disney की डील, 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी की Reliance Industries और Disney Star India के बीच की डील पूरी हो चुकी है. इसी के साथ अंबानी ने स्टार इंडिया में हजारों करोड़ के निवेश की प्लानिंग भी कर ली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और डिज्नी स्टार इंडिया (Disney Star India) की 70,352 करोड़ रुपये की डील पूरी हो चुकी है. इसी के साथ अब वॉयकॉम 18 और स्टार इंडिया को मिलाकर जल्द ही एक नई कंपनी की घोषणा भी होने वाली है. इस बीच मुकेश अंबानी ने स्टार इंडिया में हजारों करोड़ रुपये के निवेश की प्लानिंग भी कर ली है. तो आइए जानते हैं क्या है अंबानी की पूरी प्लानिंग? 

मुकेश अंबानी का 11,500 करोड़ का प्लान
रिलायंस इंडस्ट्रीज, वॉयकॉम 18 और स्टार इंडिया तीनों कंपनियों के बीच जो मर्जर डील हुई है, उसके हिसाब से स्टार इंडिया की वैल्यू 26,000 करोड़ रुपये आंकी गई है. जबकि वॉयकॉम 18 की वैल्यू 33,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इनके मर्जर के बाद नई बनने वाली कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस निवेश का फायदा स्टार इंडिया और वॉयकॉम 18 के सभी टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को होगा. मौजूदा समय में स्टार इंडिया 77 टीवी चैनल ऑपरेट करती है. इसी के साथ उसके पास एक डिज्नी+हॉटस्टार नाम का ओटीटी प्लेटफॉर्म भी है. इसी तरह वॉयकॉम 18 दुनिया की 8 अलग-अलग लैंग्वेज में करीब 100 चैनल चलाती है. इसी के साथ उसके पास जियो सिनेमा जैसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है. दोनों का मर्जर होने के बाद ये देश की सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी होगी.

नई कंपनी में किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी में रिलायंस की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत होगी. जबकि स्टार इंडिया में डिज्नी की अब भी 37 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी. वहीं, उदय शंकर और जेम्स मर्डोक के बोधी ट्री सिस्टम्स के पास 7 प्रतिशत होगी. इसके अलावा नई कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी, जबकि उदय शंकर इसके वाइस चेयरमैन होंगे. बता दें, रिलायंस-डिज्नी डील को पूरा होने में काफी लंबा वक्त लगा. इस डील को लेकर कॉम्प्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने कई चिंताएं व्यक्त की थीं. सीसीआई की शिकायतों को दूर करने के बाद इस डील पर इसी साल अंतिम मुहर लग चुकी है. हालांकि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से मंजूरी मिलना बाकी है.

एक परिवर्तनकारी युग में प्रवेश कर रहा भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग

इस डील को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा है कि 'इस संयुक्त उद्यम के गठन के साथ भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग एक परिवर्तनकारी युग में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी गहरी रचनात्मक विशेषज्ञता और डिज्नी के साथ संबंध और भारतीय उपभोक्ताओं की हमारी बेजोड़ समझ भारतीय दर्शकों के लिए किफायती कीमत पर बेजोड़ सामग्री विकल्प सुनिश्चित करेगी. मैं संयुक्त उद्यम के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसकी सफलता की कामना करता हूं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें