होम / बिजनेस / कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के शेयरों में आई तेजी, अब क्या हो रणनीति?  

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के शेयरों में आई तेजी, अब क्या हो रणनीति?  

रिलायंस कैपिटल को लेकर निवेशकों में असमंजस का माहौल है. क्योंकि कंपनी को अब तक कोई अच्छा खरीददार नहीं मिला है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के शेयर शुक्रवार को 4.78% की बढ़त के साथ 14.25 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 दिनों में इसमें 14.92% की तेजी देखी गई है. हालांकि, इस शेयर का एक साल का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. इस दौरान शेयर के दाम में 16.67% की गिरावट आई है. रिलायंस कैपिटल को लेकर निवेशकों में असमंजस का माहौल है. क्योंकि कंपनी को अब तक कोई अच्छा खरीददार नहीं मिला है.  

नई डेडलाइन 28 अगस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस कैपिटल की समाधान योजना जमा करने की तारीख को फिर बढ़ाया गया है. अब नई डेडलाइन 28 अगस्त है, पिछली तारीख 10 अगस्त थी. बता दें कि रिलायंस कैपिटल को शुरुआत में 54 अभिरुचि पत्र मिले थे, लेकिन अब केवल 5-6 बोलीदाता ही सक्रिय हैं. बोलीदाताओं में शामिल पीरामल और टॉरेंट ने डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ाने के लिए कहा था, जिसे कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने खारिज कर दिया. वहीं, इंडसइंड बैंक ने 30 अगस्त तक विस्तार की मांग की थी, जिसे 28 अगस्त कर दिया गया है. 

क्या है शेयर से उम्मीद?
सितंबर, 2021 में रिलायंस कैपिटल ने अपनी वार्षिक बैठक में बताया था कि कंपनी पर कुल 40 हजार रुपए का कर्जा है. कंपनी के शेयर की बात करें तो बता दें कि शेयर 1 अगस्त को इसकी कीमत 12 रुपए थी, जो आज 14 रुपए के पार निकल गई है. इस शेयर का 52-वीक का लो लेवल 11.45 रुपए और हाई लेवल 25.65 रुपए है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि कंपनी की बिक्री प्रक्रिया आगे बढ़ जाती है, तो रिलायंस कैपिटल के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है. पिछले पांच दिनों की रैली देखें तो आने वाले दिनों में भी तेजी की उम्मीद दिखाई दे रही है. मतलब शॉर्ट टर्म में कुछ मुनाफा कमाया जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

14 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

18 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

18 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

18 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.