होम / बिजनेस / Reliance Capital को मिल रही है बस तारीख पर तारीख, सेकंड राउंड की नीलामी फिर टली

Reliance Capital को मिल रही है बस तारीख पर तारीख, सेकंड राउंड की नीलामी फिर टली

रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए दिसंबर में ऑनलाइन नीलामी हुई थी, जिसमें टॉरेंट इंवेस्टमेंट ने सबसे ज्यादा बोली लगाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कर्ज के बोझ में दबी अनिल अंबानी (Anil Ambani) की रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंपनी की नीलामी एक बार फिर से अटक गई है. आज यानी मंगलवार को रिलायंस कैपिटल की दूसरी नीलामी होनी थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कर्जदाताओं की समिति (COC) ने अब तक नई तिथि का ऐलान भी नहीं किया है. यानी दूसरे राउंड की नीलामी कब होगी, फिलहाल कोई नहीं जानता.  

पहले भी टली थी नीलामी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Reliance Capital की मंगलवार को होने वाली दूसरी नीलामी को कर्जदाताओं ने टाल दिया है. कर्जदाताओं की समिति यानी COC ने कंपनी के लिए दूसरी ऑनलाइन नीलामी की तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की थी, लेकिन इसे अब टाल दिया गया है. इसके पहले, पिछले हफ्ते भी सेकंड राउंड की नीलामी 11 अप्रैल तक के लिए टाला गया था. बता दें कि रिलायंस कैपिटल की दिवाला प्रक्रिया शुरुआत से ही कोर्ट-कचहरी में उलझती आई है. इसलिए बात अब तक फाइनल नहीं हो सकी है.

दिसंबर में हुई थी शुरुआत
रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए दिसंबर में ऑनलाइन नीलामी हुई थी, जिसमें टॉरेंट इंवेस्टमेंट ने सबसे ज्यादा बोली लगाई थी. दूसरे स्थान पर हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल रही थी, जिसने नीलामी के बाद संशोधित बोली लगा दी थी. टॉरेंट इंवेस्टमेंट ने इसके खिलाफ अदालत का रुख किया था. आईआईएचएल ने पहले 8,110 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसे बाद में उसने संशोधित कर 9,000 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा था. गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 नवंबर, 2021 को रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल को भंग करने के साथ नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त कर दिया था.

खटाई में पड़ सकती है योजना
बीच में ऐसी खबर आई थी कि टॉरेंट इंवेस्टमेंट और आईआईएचएल यानी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड दूसरे दौर की नीलामी से खुश नहीं हैं. टॉरेंट ने इस बारे में कर्जदाताओं की समिति (COC) को सूचित भी कर दिया था. वहीं, आईआईएचएल ने भी 9,000 करोड़ रुपए की अपनी संशोधित बोली वापस लेने की मंशा जताई है. ऐसी स्थिति में 9,500 करोड़ रुपए के आधार मूल्य के साथ दूसरी नीलामी करने की सीओसी की योजना खटाई में पड़ती दिख रही है. खबर यह भी है कि कॉस्मी फाइनेंशियल और पीरामल के गठजोड़ ने रिलायंस कैपिटल के प्रशासक को पत्र लिखकर नवंबर में जमा की गई 75-75 करोड़ रुपए की बयाना राशि वापस मांगी है. दोनों कंपनियां अब कर्ज समाधान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेना चाहतीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.