होम / बिजनेस / इस कंपनी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए Open Offer ला रही है Reliance

इस कंपनी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए Open Offer ला रही है Reliance

रिलायंस ने लोटस चॉकलेट में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए अगले महीने ओपन ऑफर लाने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) चॉकलेट के बिजनेस में उतर रहे हैं. इसके लिए वह लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) में 51% यानी मेजॉरिटी स्टेक खरीदने की डील पहले ही कर चुके हैं. अब 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों - रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) ने लोटस चॉकलेट की 26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर की घोषणा की है. 

खरीदेंगी 33.38 लाख शेयर
रिपोर्ट्स में इस ऑफर को मैनेज करने वाले DAM कैपिटल की तरफ से कहा गया है कि दोनों कंपनियां मिलकर 115.50 रुपए प्रति शेयर की निर्धारित कीमत पर ओपन मार्केट से लोटस चॉकलेट के 33.38 लाख शेयरों का अधिग्रहण करेंगी. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि ऑफर को पूरी तरह सब्सक्राइब किए जाने पर इसका आकार 38.56 करोड़ रुपए का होगा.

21 फरवरी को खुलेगा
जानकारी के अनुसार, कंपनी का ओपन ऑफर 21 फरवरी को खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा. वहीं, लोटस चॉकलेट के शेयर की बात करें, तो आज यानी शुक्रवार को इसमें 4.99% की तेजी देखी गई. पिछले पांच दिनों में इसने 21.50% का रिटर्न दिया है. दूसरे शब्दों में कहें तो जब से रिलायंस द्वारा कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की खबर सामने आई है, कंपनी का शेयर ऊपर की तरफ चढ़ रहा है. फिलहाल, यह 156.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि Lotus Chocolate चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है.

इतना बड़ा है बाजार 
एक रिपोर्ट बताती है कि 2022 में भारतीय चॉकलेट मार्केट का साइज 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है. 2028 तक इसके 4.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. 2023-2028 के दौरान यह 8.8% की ग्रोथ रेट (CAGR) से आगे बढ़ सकता है. टोटल चॉकलेट मार्केट में वाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट का अच्छा खासा शेयर है. देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले चॉकलेट ब्रैंड में Cadbury, Nestle, Ferrero Rocher, Amul, Parle, Mars और Hershey Chocolates शामिल हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

14 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

16 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

10 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

19 hours ago