✕

होम / बिजनेस / Reliance और Rihanna के खास कनेक्शन की आपको है खबर? इस तरह जुड़ा है रिश्ता

Reliance और Rihanna के खास कनेक्शन की आपको है खबर? इस तरह जुड़ा है रिश्ता

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में पॉप सिंगर रिहाना ने भी परफॉर्म किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्रीवेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए ग्लोबल आइन पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) भी गुजरात के जामनगर पहुंची थीं. रिहाना ने यहां परफॉर्म किया था और इसके लिए मोटी फीस भी वसूली थी. रिहाना के अलावा देश-विदेश की दिग्गज हस्तियां भी अंबानी परिवार की खुशियों में शरीक हुई थीं. वैसे, रिहाना प्राइवेट परफॉर्मेंस बहुत कम करती हैं, लेकिन अंबानी फैमिली के इस इवेंट में परफॉर्म करने को लेकर वह बेहद उत्साहित थीं. इसकी वजह भारी-भरकम फीस के साथ-साथ रिलायंस से खास कनेक्शन भी है.  

मिली थी इतनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और पॉप सिंगर रिहाना के बीच एक व्यावसायिक रिश्ता है. इसलिए जब अंबानी फैमिली ने रिहाना को Anant-Radhika के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए आमंत्रित किया तो वह खुद को नहीं रोक सकीं. 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में चले प्री-वेडिंग इवेंट्स में सलमान-शाहरुख खान से लेकर देश-विदेश की दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं. इस दौरान, रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. इस परफॉर्मेंस के लिए रिहाना को अंबानी की तरफ से करीब 74 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. बता दें कि रिहाना की गिनती दुनिया की सबसे महंगी पॉप सिंगर्स में होती है और उनकी नेटवर्थ लगभग 1.4 अरब डॉलर है. 

ये भी पढ़ें - कर्ज में डूबी जिस कंपनी पर आया था Adani का दिल उसे लेकर अब आई ये बड़ी खबर

ये है रिहाना की कंपनी
रिहाना केवल मोटी फीस के लिए ही अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल नहीं हुई थीं, बल्कि रिलायंस से खास रिश्ता भी उन्हें यहां खींच लाया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिहाना एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. दरअसल, रिहाना फेंटी ब्यूटी नाम से एक कॉस्मेटिक कंपनी चलाती हैं, जो भारत में रिलायंस के दम पर अपना कारोबार चला रही है. कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की लग्जरी रेंज पेश करने वाली Fenty Beauty ने फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी LVMH से करार किया हुआ है. फेंटी ब्यूटी के पोर्टफोलियो में 91 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो विशेष तौर पर LVMH के स्टोर्स पर ही उपलब्ध हैं. 

इस तरह बना कनेक्शन
Fenty Beauty के उत्पाद दुनिया के तमाम देशों में मिलते हैं. इसमें अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन, थाईलैंड, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के साथ-साथ भारत भी शामिल है. रिहाना की कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत में सेफोरा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं, जिन्हें रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने अधिग्रहित किया हुआ है. गौरतलब है कि अरविंद फैशन (Arvind Fashion) ने पिछले साल अपने Sephora India बिजनेस को Reliance Retail को 99 करोड़ रुपए में बेच दिया था. इस अधिग्रहण के तहत रिलायंस के हिस्से में सेफोरा के 26 स्टोर्स आए. इन्हीं स्टोर्स पर रिहाना की कंपनी के प्रोडक्ट्स भी बेचे जाते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो रिहाना की कंपनी भारत में रिलायंस की मदद से कारोबार कर रही है. इस तरह रिहाना और रिलायंस के बीच कारोबारी रिश्ता बन गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.