होम / बिजनेस / देश का सबसे बड़ा मीडिया कारोबार बनाने के लिए Reliance और Disney के बीच होगा मर्जर?

देश का सबसे बड़ा मीडिया कारोबार बनाने के लिए Reliance और Disney के बीच होगा मर्जर?

दोनों कंपनियों द्वारा किये जा रहे इस समझौते में 51% स्टॉक और 49% कैश का इस्तेमाल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Walt Disney Company) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि दोनों ही कंपनियों ने हाल ही में एक समझौता के लिए हाथ मिलाया है और इस डील की मदद से दोनों ही कंपनियां भारत के सबसे बड़े मीडिया और एंटरटेनमेंट कारोबार का निर्माण करना चाहती हैं. 

क्या है पूरा मामला?
इस समझौते के अनुसार इस डील में 51:49 का अनुपात देखने को मिल सकता है, जिसका मतलब ये है कि दोनों कंपनियों द्वारा किये जा रहे इस समझौते में 51% स्टॉक और 49% कैश का इस्तेमाल किया जाएगा और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार फरवरी में यह मर्जर अपना अंतिम एवं निर्णायक रूप ले सकता है. रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आ रही है कि रिलायंस (Reliance Industries) इस डील को जनवरी में ही पूरा करना चाहते हैं लेकिन उन्हें फरवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा. 

किसने पूरी की डील?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिज्नी (Disney) के पूर्व एग्जीक्यूटिव केविन मायेर और वर्तमान में कंपनी के सलाहकार एवं अंबानी के करीबी माने जाने वाले मनोज मोदी के द्वारा काफी महीनों से इस डील को लेकर दोनों ही कंपनियों के बीच बातचीत चल रही थी और हाल ही में जिस एक बैठक से इस समझौते के बात सामने आ रही है, उसमें केविन मायेर और मनोज मोदी दोनों ही शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि जल्द ही इस डील की वैल्यूएशन संबंधी जानकारी के लिए स्वतंत्र एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जायेगी. दोनों कंपनियां साथ मिलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की शाखा वायकॉम 18 के माध्यम से स्टार इंडिया का अधिग्रहण करना चाहते हैं और इसके लिए स्टॉक स्वैप की मदद लेंगे. 

कौन होगा ज्यादा का हिस्सेदार?
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस डील के दौरान रिलायंस (Reliance Industries) ही बड़े शेयरहोल्डर के रुप में मौजूद रहेगा और मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी में 51% हिस्सा रिलायंस का होगा जबकि 49% हिस्सा डिज्नी (Disney) का होगा. माना जा रहा है कि अपनी हिस्सेदारी को नियंत्रित करने के लिए RIL द्वारा कैश में भुगतान किया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: Christmas के मौके पर बंद रहेगा Stock Market, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

52 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

52 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago