होम / बिजनेस / भारत में मीडिया मर्जर के लिए Reliance और Disney ने शुरू की ये प्रक्रिया!

भारत में मीडिया मर्जर के लिए Reliance और Disney ने शुरू की ये प्रक्रिया!

रिलायंस और डिज्नी द्वारा इस प्रक्रिया की शुरुआत भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट मर्जर के संबंध में की जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) को लेकर इ वक्त एक काफी महत्त्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. दोनों ही कंपनियों ने मिलकर कुछ लॉ कंपनियों को हायर किया है ताकि वह एंटीट्रस्ट ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया (Antitrust Due Diligence) प्रक्रिया की शुरुआत कर सकें. 

Reliance और Disney का मर्जर
मामले से संबंधित चार लोगों ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है और बताया है कि इस प्रक्रिया की शुरुआत भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट मर्जर के संबंध में की जायेगी. रिलायंस (Reliance) ने भारतीय लॉ फर्म खेतान & को (Khaitan & Co) एवं शार्दुल अमरचंद मंगलदास (Shardul Amarchand Mangaldas) को इस मामले के लिए नियुक्त किया है. दूसरी तरफ डिज्नी (Disney) ने AZB एवं पार्टनर्स (AZB & Partners) को इस मामले के लिए चुना है. रिलायंस और डिज्नी की मर्जर प्रक्रिया के संबंध में यह सबसे आधुनिक प्रगति है. आपको बता दें कि रिलायंस और डिज्नी के पास लगभग 120 टेलीविजन चैनल मौजूद हैं और साथ ही दोनों ही कंपनियों के पास प्रमुख स्ट्रीमिंग सुविधाएं भी मौजूद हैं. दोनों ही कंपनियां दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश में एंटरटेनमेंट सुपरपावर बनाना चाहती हैं. 

जल्द पूरा होगा मर्जर?
माना जा रहा है कि मर्जर के बाद सामने आने वाली कंपनी में रिलायंस (Reliance) की हिस्सेदारी ज्यादा होगी. मामले से जुड़े एक पांचवें व्यक्ति ने बताया कि बरबैंक हेडक्वार्टर्स से डिज्नी (Disney) के वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव्स और मुंबई से रिलायंस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिसंबर के आखिरी कुछ दिनों में लन्दन में एक मुलाकात की थी और इस डील को पूरा करने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर भी किये थे. रिलायंस और डिज्नी के बीच अगर मर्जर होता है तो बहुत संभावना है कि इस मर्जर को एंटीट्रस्ट से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़े. मामले से संबंधित 3 लोगों ने कहा है कि रिलायंस और डिज्नी के मर्जर की ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया में एंटीट्रस्ट रिव्यु अपने अंतिम चरणों में है और जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है.
 
यह भी पढ़ें: टेक क्षेत्र की इस कंपनी को मिला 200 करोड़ का GST नोटिस, शेयरों में आई गिरावट!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago