✕

होम / बिजनेस / हर दिन कोई न कोई डील करते हैं अंबानी-अडानी , फिर इस पर क्यों है इतनी चर्चा?

हर दिन कोई न कोई डील करते हैं अंबानी-अडानी , फिर इस पर क्यों है इतनी चर्चा?

देश के दो सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच पहली बार प्रत्यक्ष रूप से कोई डील हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी (Mukesh Ambani & Gautam Adani) तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं. दोनों पिछले कुछ वक्त में इस उद्देश्य से कई देशी-विदेशी कंपनियों से हाथ मिला चुके हैं. अब दोनों की एक और डील की खबर आई है. हालांकि, इस डील की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है, क्योंकि ये दोनों के बीच हुई है. पहली बार देश के इन दो सबसे अमीर कारोबारियों के बीच प्रत्यक्ष रूप से कोई डील हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) ने अडानी पावर (Adani Power) की सहयोगी कंपनी महान एनर्जन (Mahan Energen) में हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील पर कुछ महीने पहले ही सहमति बनी थी.

RIL के पास इतनी हिस्सेदारी
रिलायंस ने महान एनर्जन के पांच करोड़ शेयर 50 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. इस तरह उसके पास अडानी पावर की इस सहायक कंपनी में 26% हिस्सेदारी आ गई है. रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने डील पूरी कर ली है. अंबानी की कंपनी ने 20 सालों तक 500 मेगावाट बिजली  कैप्टिव यूज के लिए महान एनर्जन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस डील की खबर सामने आते ही अडानी पावर के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. आज के गिरावट वाले बाजार में भी यह शेयर बढ़त के साथ 727 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस साल अब तक अडानी की इस कंपनी का शेयर 38.94% रिटर्न दे चुका है. जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 200.35% रहा है.

क्या करती है महान एनर्जन?
महान एनर्जन की बात करें, तो इसकी स्थापना 2005 में हुई थी. महान का मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में थर्मल प्लांट है, जिसकी कैपेसिटी 1200 मेगावाट है. अडानी समूह की अडानी पावर ने मार्च 2022 में इसे 4250 रुपए में खरीदा था. महान एनर्जन की वित्तीय ठीक है. फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी की इनकम 2,730.68 करोड़ रुपए रही थी. जबकि 2022 में कंपनी ने 1393.59 करोड़ और 2021 में 692 करोड़ रुपए का रिवेन्यु दर्ज किया था. अडानी पावर महान एनर्जन की पावर जनरेशन कैपेसिटी को बढ़ाकर 4400 मेगावाट करने में जुटी है. इसके लिए अडानी समूह करीब 30,000 करोड़ का निवेश कर रहा है.  

यहां भी हाथ आजमाएगा समूह
वहीं, अडानी समूह अब शिपबिल्डिंग में भी उतरने की तैयारी कर रहा है. गुजरात के मुंद्रा में समूह के फ्लैगशिप पोर्ट पर जहाज निर्माण का काम शुरू हो सकता है. दरअसल,  चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में अब 2028 तक नए जहाज नहीं बन सकते, क्योंकि यहां के बड़े शिपयार्ड पूरी तरह बुक हो चुके हैं. ऐसे में जहाजी बेडे़ रखने वाली ग्लोबल कंपनियां नए जहाज बनाने के लिए भारत सहित अन्य मैन्युफैक्चरिंग साइट पर फोकस कर रही हैं. अडानी समूह इस अवसर का फायदा उठाते हुए जहाज निर्माण में हाथ आजमाने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि मौजूदा समय में भारत जहाज बनाने के मामले में दुनिया का 20वां सबसे बड़ा देश है. दुनिया के कमर्शियल शिपबिल्डिंग मार्केट में भारत की हिस्सेदारी बस 0.05% है. जबकि सरकार ने अपने ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ में भारत को इस मामले में टॉप-10 में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.