✕

होम / बिजनेस / सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी करते हुए निवेशकों का भरोसा बढ़ाया था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ. आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी, विदेशी निवेशकों की सक्रियता और वैश्विक संकेतों में सुधार से बाजार को मजबूती मिली थी. पिछले सप्ताह आईटी शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद सोमवार को बाजार में रिकवरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ. तो चलिए जानते हैं आज कौन-से शेयर फोकस में रहने वाले हैं.

कल किन शेयरों ने दिखाई तेजी, किन पर रहा दबाव

सोमवार के कारोबारी सत्र में आईटी, फार्मा और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. टेक महिंद्रा और सन फार्मा निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक ने भी बाजार को मजबूती दी. 

वहीं, कुछ आईटी और मेटल शेयरों में दबाव बना रहा. विप्रो में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चुनिंदा धातु शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली. निवेशकों का रुख फिलहाल मजबूत फंडामेंटल, नए ऑर्डर, पूंजी जुटाने की योजनाओं और सकारात्मक कॉरपोरेट अपडेट वाली कंपनियों की ओर बना हुआ है. 

आज इन शेयरों पर रखें नजर
आज शेयर बाजार में कई कंपनियां अपने कारोारी अपडेट्स, नए ऑर्डर, निवेश योजनाओं और विस्तार रणनीतियों के कारण निवेशकों के रडार पर रहेंगी, ऐसे में बाजार की शुरुआत सकारात्मक रहने की उम्मीद है.  हिंदुस्तान जिंक ने ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के लिए नई साझेदारी की है, जबकि इन्फो एज ने एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स में अपने बड़े निवेश से बाजार का ध्यान खींचा है. लेमन ट्री होटल्स ने नेपाल के जनकपुर में नए होटल की घोषणा कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति दी है. वहीं, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने 290.35 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर अपना क्यूआईपी लॉन्च किया है. वोडाफोन आइडिया को आदित्य बिड़ला समूह की इकाई से प्रमोटर निवेश मिलने जा रहा है, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 1,081 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा, बाजार स्टाइल रिटेल में हिस्सेदारी बिक्री और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के नए स्टोर विस्तार जैसे घटनाक्रम भी निवेशकों की नजर में रहेंगे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

15 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 day ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 day ago


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

1 hour ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

14 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago