✕

होम / बिजनेस / रिलायंस ने हासिल किया नया मुकाम, ऐसा करने वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस ने हासिल किया नया मुकाम, ऐसा करने वाली देश की पहली कंपनी बनी

मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी के चलते रिलायंस के स्टॉक का जोश हाई है और कंपनी ने 21 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के माइलस्टोन को हासिल कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है. जियो के रिचार्ज प्लान 25% तक महंगे करने के ऐलान के बाद आज रिलायंस का शेयर करीब 2% चढ़कर रिकॉर्ड 3,128 रुपए के हाई पर पहुंच गया. इसके कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा है. 4 महीने पहले फरवरी 2024 में कंपनी ने पहली बार 20 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार किया था. इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2021 में 15 लाख करोड़ का लेवल पार किया था. 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए के पार निकला था.

4 दिनों में 8.50 फीसदी का इजाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बीते 4 दिनों में 8.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. 24 जून को कंपनी का शेयर 2,883 रुपए पर बंद हुआ था. 28 जून को कारोबारी सत्र के दौरान 3,129 रुपए पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में 246 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. मौजूदा समय यानी दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर कंपनी का शेयर 1.86 फीसदी की तेजी यानी 57 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3,118.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वैसे एक दिन पहले कंपनी का शेयर 3,061.10 रुपए पर बंद हुआ था.

रिलायंस का मुनाफा 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का टैक्स से पहले का मुनाफा 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. रिलायंस ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी है. इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 (अप्रैल 2023- मार्च-2024) में 10 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड सालाना आय दर्ज की है. रिलायंस ने 22 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित किए थे. कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 10 रुपए के डिविडेंड को भी मंजूरी दी थी. कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं.

देश की सबसे बड़ी कंपनी है रिलायंस

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है. मुंबई बेस्ड रिलायंस ग्रुप, ऑयल से लेकर टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करता है. वहीं इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नंबर आता है. TCS का मार्केट कैप 14.25 लाख करोड़ है. रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है. रिलायंस अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी (सोलर और हाइड्रोजन), डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

2 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

5 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

2 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.