✕

होम / बिजनेस / बेजार बाजार से झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की चमक हुई कम, 7000 करोड़ का नुकसान!  

बेजार बाजार से झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की चमक हुई कम, 7000 करोड़ का नुकसान!  

राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद उनकी पत्नी ही उनका पोर्टफोलियो मैनेज कर रही हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने डिविडेंड से ही मोटी कामी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की तरह उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी स्टॉक मार्केट की माहिर खिलाड़ी हैं. उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है और भारी प्रॉफिट भी कमाया है. हालांकि, बीते कुछ दिनों में उनका प्रॉफिट का ग्राफ कुछ नीचे आया है. इसकी वजह है स्टॉक मार्केट में लगातार आ रही गिरावट. एक रिपोर्ट बताती है कि बाजार की गिरावट के चलते रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो करीब 13 प्रतिशत तक गिर चुका है. 21 नवंबर तक के आंकड़े बताते हैं कि झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 48,165.59 करोड़ रुपए हो गई है, सितंबर तिमाही के अंत में यह करीब 55095.88 करोड़ रुपए थी.

नीचे आ गये शेयर
इस लिहाज से देखें तो सितंबर तिमाही के बाद से अब तक उनके पोर्टफोलियो में लगभग 6,930.29 करोड़ (12.6%) की गिरावट आ चुकी है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि झुनझुनवाला की जिन 5 शेयरों में सबसे अधिक होल्डिंग्स है, उनमें किसी ने भी सितंबर तिमाही के बाद से अब तक पॉजिटिव रिटर्न नहीं दिया है. इनमें टाटा मोटर्स, टाइटन, स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस, मेट्रो ब्रांड्स और कोनार्ड बायोटेक का नाम शामिल है. इन स्टॉक्स में सितंबर तिमाही के बाद से 6-24% तक की गिरावट आई है. टाइटन कंपनी लिमिटेड में रेखा झुनझुनवाला की 5.1% की हिस्सेदारी है. 30 सितंबर के बाद से अब तक इस शेयर में काफी की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण कंपनी के दूसरी तिमाही (Q2) के कमजोर नतीजे हैं.

इतनी है हिस्सेदारी
वहीं, टाटा मोटर्स में झुनझुनवाला फैमिली की 1.3% हिस्सेदारी है. यह शेयर भी 30 सितंबर के बाद से करीब 20 प्रतिशत तक गिर चुका हैं. स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के शेयरों में भी 24% की गिरावट देखने को मिली है. राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद उनकी पत्नी ही उनका पोर्टफोलियो मैनेज कर रही हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने डिविडेंड से ही मोटी कामी की थी. मार्च तिमाही के दौरान सामने आया था कि झुनझुनवाला को टाइटन से 52.23 करोड़ रुपए की डिविडेंड इनकम हुई है. इसी तरह, झुनझुनवाला को केनरा बैंक से 42.37 करोड़ की डिविडेंड इनकम हुई थी. बता दें कि जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है, तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें