✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में फिर बना रिकॉर्ड, तगड़ी बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर मार्केट में फिर बना रिकॉर्ड, तगड़ी बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार में बीते दो दिनों से बैंकिंग स्टॉक्स तेजी का नेतृत्व कर रहे थे. लेकिन आज बाजार की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के नेतृत्व में तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भी शानदार रहा है. बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से रिकॉर्ड हाई को छूने में कामयाब रहा है. बाजार में इस तेजी का क्रेडिट रिलायंस इंडस्ट्रीज को जाता है जिसके स्टॉक में 4.09 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. बैंकिंग स्टॉक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 621 अंकों के उछाल के साथ नए ऐतिहासिक हाई 78,674 अंकों पर क्लोज हुआ है तो निफ्टी 147 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई 23,869 अंकों पर बंद हुआ है. 

Reliance में ताबड़तोड़ तेजी

शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला बुधवार 25 जून को भी जारी रहा. सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे अधिक वेटेज रखने वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज आज करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ अपने 52-वीक हाई के करीब पहुंच गए. इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में तेजी से भी इंडेक्स को सपोर्ट मिला. हालांकि दूसरी ओर मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली आज भी जारी रही. बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी गिरकर बंद हुए. दूसरी ओर स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.15 फीसदी की तेजी रही.

सबसे ज्यादा चढ़ने और गिरने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 3.87 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), सन फार्मा (Sun Pharma) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.28% से लेकर 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और टाइटन (Titan) के शेयर 0.98% से लेकर 1.59% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

BSE के 1,967 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,008 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,916 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,967 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 125 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 296 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाए 1.21 लाख करोड़ रुपये

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जून को बढ़कर 436.97 लाख करोड़ रुपये पहुंच आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 24 जून को 435.76 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. यानि निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

33 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

43 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें