✕

होम / बिजनेस / मई में फिर टूटा रिकॉर्ड: GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ के पार!

मई में फिर टूटा रिकॉर्ड: GST कलेक्शन 2 लाख करोड़ के पार!

GST कलेक्शन में लगातार हो रही वृद्धि देश की आर्थिक सेहत को दर्शाती है. इससे स्पष्ट होता है कि भारत की अर्थव्यवस्था अब गति पकड़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद यह तीसरा मौका है जब मासिक जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है. मई 2025 में कुल जीएसटी कलेक्शन 2.01 लाख करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इससे पहले अप्रैल 2025 में 2.37 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया था. आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

राज्यवार प्रदर्शन में बड़ा अंतर, गुजरात से आगे निकला बंगाल

राज्यों के प्रदर्शन की बात करें तो जीएसटी कलेक्शन में व्यापक अंतर देखने को मिला है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने 17 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. वहीं गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों की वृद्धि 6 प्रतिशत के आसपास सीमित रही है. मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में औसतन 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस असमान वृद्धि के पीछे क्षेत्रीय और मौसमी कारक हो सकते हैं. उन्होंने राज्यवार डेटा के गहन विश्लेषण की आवश्यकता पर जोर दिया है.

अप्रैल-मई में कुल जीएसटी संग्रह 4.37 लाख करोड़

वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती दो महीनों (अप्रैल-मई) में कुल जीएसटी संग्रह 4,37,767 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि (3,83,006 करोड़ रुपये) की तुलना में 14.3% अधिक है. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में जीएसटी राजस्व 22 लाख करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल के 20.18 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.4% अधिक है.

मई में किससे आया कितना राजस्व?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई 2025 में जीएसटी के तहत सेंटरल जीएसटी (CGST) ₹35,434 करोड़, स्टेट जीएसटी (SGST) ₹43,902 करोड़ इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) ₹1.09 लाख करोड़, सेस/उपकर ₹12,879 करोड़, आयात से प्राप्त जीएसटी ₹51,266 करोड़ (25.2% वृद्धि), घरेलू लेनदेन से जीएसटी ₹1.50 लाख करोड़ (13.7% वृद्धि) से राजस्व मिला है. वहीं, मई महीने में कुल रिफंड 4 प्रतिशत घटकर ₹27,210 करोड़ रहा है.

रिकॉर्ड कलेक्शन के पीछे क्या हैं वजहें?

विशेषज्ञों के अनुसार, जीएसटी कलेक्शन में तेजी भारत में घरेलू मांग और खपत में मजबूती, सेवा और विनिर्माण क्षेत्र में तेज विस्तार, ई-इनवॉइसिंग की बढ़ती स्वीकार्यता, कर अनुपालन में सुधार, नए करदाताओं की वृद्धि और डिजिटलीकरण और पारदर्शिता में इजाफा आदि कारणों से आई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

59 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

59 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

33 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago