होम / बिजनेस / कभी 1200 करोड़ रुपये था टर्न ओवर, पर इस उद्योग पर अब मंदी की मार; जानें कारण

कभी 1200 करोड़ रुपये था टर्न ओवर, पर इस उद्योग पर अब मंदी की मार; जानें कारण

रूस-युक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ऐसे में इस कारोबार में अभी तक करीब 30 से 35 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कानपुर: कानपुर में चमड़े और सिंथेटिक से बनने वाले सेडलरी एंड हार्नेस का सबसे बड़ा बाजार यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया है. इस उद्योग से जुड़े मैनुफैक्चरर और निर्यातकों की मानें तो कानपुर में तैयार होने वाले करीब 90 फीसदी सेडलरी एंड हार्नेस का निर्यात इन्हीं तीन देशों में होता है, पर इन दिनों इस उद्योग को मंदी का सामना करना पड़ रहा है.

सेडलेरी एंड हार्नेस में मंदी की दो बड़ी वजह
साल 2020-21 और 2021-22 में कोरोना के महामारी की वजह से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ था. लोग अपनी सभी जरूरतों को भूलकर अपनी जान बचाने में लगे हुए थे. सारे उद्योग धंधे बंद पड़े थे. ऐसे में सेडलेरी और हार्नेस के मैनुफैक्चरर और निर्यात से जुड़े Kings International Limited कानपुर के एमडी ताज आलम ने बताया कि सेडलेरी और हार्नेस के कारोबार में मंदी आने की दो सबसे बड़ी वजह है:

1. कोरोना के बाद एक तरफ जहां करीब 60 फीसदी लोगों ने ओवर खरीदारी कर ली तो वहीं 40 फीसदी लोग जमा पूंजी को निकालने से डर रहे हैं कि पता नहीं आगे क्या हालात होंगे.

2. वहीं साल 2022 की शुरुआत में रूस-युक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ऐसे में इस कारोबार में अभी तक करीब 30 से 35 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है और ये स्थिति साल 2023 के अंत तक बनी रह सकती है.

यूरोप है पसंदीदा बाजार
ताज आलम बताते हैं कि सेडलरी निर्यातकों के लिए यूरोप पसंदीदा बाजार है. यूरोप से ज्यादा अमेरिका में सेडलरी एंड हार्नेस की बिक्री है मगर यहां कीमत इनके मुताबिक नहीं मिलती. इनकी मानें तो यूरोप के खरीदार बल्क में खरीदारी तो नहीं करते मगर वो क्वालिटी पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसके लिए वो कीमत भी अच्छी देते हैं. ऐसे में ज्यादातर निर्यातक पहले यूरोप के बाजार में जाना पसंद करते हैं.

अब सिंथेटिक मटीरियल में भी तैयार हो रहा सेडलरी एंड हार्नेस
ताज आलम ने कहा कि अब सेडलरी एंड हार्नेस में घोड़े की पीठ पर रखने वाला काठी यानी जिसपर घुड़सवार बैठता है, सिर्फ वही नहीं, बल्कि अब घोड़े के कंबल, घुड़सवार की पोशाक, घुड़सवार के जूते, जैकेट भी शामिल हो गए हैं. इनके मुताबिक वर्ष 2000 तक सेडलरी केवल चमड़े के ही बनाए जाते थे मगर उसके बाद से इसमें सिंथेटिक मटीरियल का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है जिसमें बायोथेन, नायलॅान और पॉलिस्टर शामिल है.

उन्होंने बताया कि साल 2019 - 20 तक सेडलरी का कुल टर्न ओवर 1000 cr रुपये के आसपास था, जबकि साल 2021 - 22 में इसका टर्न ओवर 1200 cr रुपये के आसपास पहुंच गया था. मगर साल 2022 - 23 में इसका कारोबार 1000 cr रुपये के नीचे आने की उम्मीद है.

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago