होम / बिजनेस / Reality Check: बाबा रामदेव का दावा सरसों तेल 40 फीसदी तक सस्ता, जानिए क्या सच्चाई आई सामने

Reality Check: बाबा रामदेव का दावा सरसों तेल 40 फीसदी तक सस्ता, जानिए क्या सच्चाई आई सामने

बाबा रामदेव के इस दावे की BW Hindi ने पड़ताल की. हमने कुछ ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉप पर सरसों तेल की कीमतों की पड़ताल की. आइए, जानते हैं क्या नतीजा सामने आया.

चंदन कुमार 3 years ago

नई दिल्ली: आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान BW Hindi से बाबा रामदेव ने सरसों तेल की गिरती कीमतों पर बात की. उन्होंने कहा कि बुरा दौर अब खत्म हो चुका है. सरसों तेल की कीमतों में 25 फीसदी से 40 फीसदी तक की गिरावट आई है. उपभोक्ताओं के लिए यह बहुत बड़ी राहत है और अब यह कीमतें बढ़ने वाली नहीं है.

सरसों तेल की कीमतों की पड़ताल
बाबा रामदेव ने कहा कि अब हमें पूरी तरह से आत्मनिर्भर होना पड़ेगा और जितनी जल्दी हम सरसों तेल पर आत्मनिर्भर हो जाएंगे, उतनी ही जल्दी सरसों तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी. सरसों तेल की गिरती कीमतों पर बाबा रामदेव के इस दावे की BW Hindi ने पड़ताल की. हमने कुछ ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉप पर सरसों तेल की कीमतों की पड़ताल की. आइए, जानते हैं क्या नतीजा सामने आया.

Flipkart Grocery
सबसे पहले हमने Flipkart Grocery चेक की तो पाया कि वहां Fortune सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 190 रुपये है और यह 16 प्रतिशत की छूट के साथ 158 रुपये में मिल रहा, जबकि Dhara सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 205 रुपये है और यह 25 प्रतिशत की छूट के साथ 153 रुपये में मिल रहा. Flipkart Grocery पर Engine सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 220 रुपये है और यह 22 प्रतिशत की छूट के साथ 171 रुपये में मिल रहा. वहीं, Nature Fresh सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 225 रुपये है और यह 24 प्रतिशत की छूट के साथ 171 रुपये में मिल रहा. पड़ताल किए जाने तक Patanjali का सरसों तेल  Flipkart Grocery पर लिस्ट नहीं हुआ था. 

Blinkit
इसके बाद हमने ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर Blinkit पर सरसों तेल की कीमतों की पड़ताल की. हमने पाया कि Blinkit पर भी Fortune सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 190 रुपये है और यह 16 प्रतिशत की छूट के साथ 158 रुपये में मिल रहा, जबकि Pansari सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 253 रुपये है और यह 39 प्रतिशत की छूट के साथ 152 रुपये में मिल रहा. Pansari दिल्ली-NCR का एक पॉपुलर ब्रांड है. Blinkit पर Dhara सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 205 रुपये है और यह 21 प्रतिशत की छूट के साथ 160 रुपये में मिल रहा. वहीं, Patanjali सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 185 रुपये है और यह 181 रुपये में मिल रहा है. Blinkit पर Nature Fresh सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 190 रुपये है और यह 17 प्रतिशत की छूट के साथ 156 रुपये में मिल रहा. इस पड़ताल में सबसे महंगा सरसों तेल पतंजलि के रूप में सामने आया.

Big Basket
इसके बाद हमने ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर Big Basket की पड़ताल की. यहां Fortune सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 189 रुपये दिखी और यह 15 प्रतिशत की छूट के साथ 160 रुपये में मिल रहा है. जबकि Pansari सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 253 रुपये है और यह 39 प्रतिशत की छूट के साथ 154 रुपये में मिल रहा, जो Blinkit से 2 रुपये ज्यादा है. Big Basket पर Dhara सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 205 रुपये है और यह 21 प्रतिशत की छूट के साथ 161 रुपये में मिल रहा. वहीं, Patanjali सरसों तेल की 1 लीटर की MRP 180 रुपये है और इसपर कोई छूट नहीं है.

आपको बता दें कि तीन से चार महीने पहले सरसों तेल ऑनलाइलन ग्रॉसरी स्टोर्स पर भी 210 रुपये के आस-पास मिल रहा था. इस लिहाज से देखें तो सरसों तेल की कीमतों में औसतन 20 प्रतिशत की कमी जरूर आई है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की बात है, लेकिन 25 से 40 प्रतिशत की कमी नहीं आई है.

VIDEO : तेल पर बोलते हुए घी पर निशाना साध गए बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

9 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

9 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

11 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

12 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

12 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

9 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

9 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

12 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

10 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

11 hours ago