✕

होम / बिजनेस / RBI का नया निर्देश: 1 मई से लाइसेंस और अनुमोदन के लिए सिर्फ PRAVAAH पोर्टल का इस्तेमाल  

RBI का नया निर्देश: 1 मई से लाइसेंस और अनुमोदन के लिए सिर्फ PRAVAAH पोर्टल का इस्तेमाल  

RBI के निर्देशानुसार अब सभी बैंकों और वित्तीय कंपनियों (NBFC's) को PRAVAAH पोर्टल के जरिए ही काम करना होगा, जिससे प्रक्रियाओं में तेजी और निगरानी में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों, एनबीएफसी और अन्य विनियमित संस्थाओं के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। 1 मई 2025 से, सभी प्रकार की रेगुलेटरी अनुमति, लाइसेंस और अन्य मंजूरियों के लिए आवेदन केवल PRAVAAH पोर्टल के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। RBI का यह कदम नियामक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और डिजिटल बनाने की दिशा में उठाया गया है. यह निर्देश सोमवार, 28 अप्रैल को जारी एक आधिकारिक बयान में दिया गया. आइए जानते हैं आखिर ये PRAVAAH पोर्टल क्या है?

क्या है PRAVAAH पोर्टल?

PRAVAAH का पूरा नाम 'Platform for Regulatory Application Validation and AutHorisation' है. यह एक सुरक्षित, वेब-आधारित पोर्टल है, जिसे RBI ने 28 मई 2024 को लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य व्यक्तियों और कंपनियों को RBI से विभिन्न अनुमतियों के लिए डिजिटल, सरल और पारदर्शी तरीके से आवेदन करने की सुविधा देना है. RBI ने कहा कि सभी आवेदन अब PRAVAAH पोर्टल पर उपलब्ध निर्धारित फॉर्म के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन जमा करने, ट्रैक करने और अतिरिक्त जानकारी देने जैसी सभी प्रक्रियाएं इसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाएंगी.

अब तक 3000 से अधिक आवेदन

RBI की 11 अप्रैल 2025 की प्रेस रिलीज के अनुसार, PRAVAAH को अपनाने में अच्छी प्रगति हुई है और इसके माध्यम से अब तक 3000 से ज्यादा आवेदन जमा किए जा चुके हैं. पोर्टल पर SMS और ईमेल के जरिए आवेदन की स्थिति की निगरानी भी की जा सकती है.

108 फॉर्म पहले से उपलब्ध

फिलहाल PRAVAAH पर 108 तरह के आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं, और जरूरत के अनुसार भविष्य में नए फॉर्म भी जोड़े जाएंगे. साथ ही, आवेदक RBI द्वारा मांगी गई अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण भी इसी पोर्टल पर जमा कर सकेंगे. RBI समयबद्ध ढंग से फैसलों की जानकारी भी पोर्टल पर ही देगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

4 hours ago

बड़ी खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

20 hours ago