✕

होम / बिजनेस / RBI का नया निर्देश : अब 75% ATM से निकलेंगे केवल ₹100 और ₹200 के नोट! जानें परी डिटेल

RBI का नया निर्देश : अब 75% ATM से निकलेंगे केवल ₹100 और ₹200 के नोट! जानें परी डिटेल

RBI का यह कदम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है. लेकिन इसे लागू करना बैंकों और सेवा प्रदाताओं के लिए एक गंभीर लॉजिस्टिक चुनौती बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर के बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को बड़ा निर्देश जारी किया है. इसके तहत अब एटीएम में 100 रुपये और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य कर दिया गया है. आरबीआई का यह कदम आम लोगों को छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की आसान पहुंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है. हालांकि, इस निर्देश को लागू करना बैंकों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां छोटे नोटों की आपूर्ति पहले से ही सीमित है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब 500 रुपये के नोटों की भूमिका कम होने वाली है? आइए, इस फैसले के पीछे की वजहों और इसके असर को विस्तार से समझते हैं.

सिंतबर तक 75 % ATM पर मिलेंगे केवल 100, 200 के नोट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों (WLAO) को निर्देश दिया है कि 30 सितंबर 2025 तक 75 प्रतिशत एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये के नोटों की नियमित निकासी सुनिश्चित की जाए. यह निर्देश मार्च 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम पर लागू करना होगा. इसका उद्देश्य आम लोगों को छोटे मूल्य वर्ग के नोटों की आसान उपलब्धता देना है. 

नोटों की कैलिब्रेशन और आपूर्ति में मुश्किल

एक ओर इस कदम को उपभोक्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, बैंकों और नकदी प्रबंधन कंपनियों के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा. फिलहाल, ज्यादातर बैंक एटीएम में चारों कैसेट में 500 रुपये के नोट भरते हैं, ताकि उन्हें बार-बार नकदी भरने की जरूरत न पड़े. विशेषज्ञों के अनुसार एटीएम में 100 रुपये या 200 रुपये के नोट भरने के लिए मशीनों को दोबारा कैलिब्रेट करना पड़ेगा, जिससे अतिरिक्त लागत और समय लगेगा. इसके अलावा, सबसे बड़ी समस्या इन नोटों की नियमित उपलब्धता है, खासकर छोटे शहरों और कस्बों में मौजूद बैंकों को काफी समस्या होने वाली है.

बदलता नोटों का अनुपात

आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2020 में जहां 500 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 25.4 प्रतिशत थी, वहीं यह मार्च 2025 में बढ़कर 40.9 प्रतिशत हो गई है. 200 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 4.6 प्रतिशत से बढ़कर 5.6 प्रतिशत हो गई है, जबकि 100 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 2023 में गिरकर 13.3 प्रतिशत रह गई थी, जो अब 14.7 प्रतिशत हो चुकी है.

छोटे शहरों में स्थिति अधिक गंभीर

एक बैंक अधिकारी ने बताया कि छोटे शहरों में 100 रुपये और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता एक बड़ी चिंता है. बड़े बैंकों के पास करेंसी चेस्ट होते हैं, जहां सभी मूल्य वर्ग के नोट मिल सकते हैं, लेकिन छोटे बैंकों को आमतौर पर उन जमाओं पर निर्भर रहना पड़ता है जो ग्राहक शाखाओं में करते हैं  और ये अधिकतर उच्च मूल्य वर्ग के होते हैं.

एटीएम खाली होने पर जुर्माना और छवि का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, एटीएम आमतौर पर 4 कैसेट वाले होते हैं और एक कैसेट में करीब 2,000 से 2,500 नोट रखे जा सकते हैं. यदि इन्हें कम मूल्य वर्ग के नोटों से भरा जाए, तो एटीएम जल्दी खाली हो सकते हैं. एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अगर एटीएम महीने में 10 घंटे से ज्यादा खाली रहता है, तो 10,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ता है, जिससे बैंक की प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

43 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

50 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago