होम / बिजनेस / RBI का फैसला 5.5% पर रेपो दर स्थिर, विशेषज्ञों ने बताया सकारात्मक संकेत

RBI का फैसला 5.5% पर रेपो दर स्थिर, विशेषज्ञों ने बताया सकारात्मक संकेत

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर को 5.5% पर स्थिर बनाए रखने का निर्णय देश की आर्थिक स्थिरता और संतुलित विकास रणनीति की ओर इशारा करता है.

रितु राणा 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अगस्त 2025 में रेपो दर को 5.5% पर स्थिर बनाए रखने का निर्णय लिया गया है. इस निर्णय ने रियल एस्टेट, बैंकिंग और आर्थिक नीति से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं. इस फैसले को जहां एक ओर आर्थिक स्थिरता की दिशा में संतुलित दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इससे उपभोक्ता विश्वास, कर्ज की वहनयोग्यता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई के छह साल के न्यूनतम स्तर (2.1%) और 7.4% की मजबूत GDP वृद्धि के बीच यह निर्णय देश की आर्थिक स्थिति को लेकर आरबीआई के भरोसे को दर्शाता है.

रियल एस्टेट सेक्टर में दिखा भरोसा

सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल का मानना है कि रेपो दर को स्थिर रखने का निर्णय आर्थिक सुधार को समर्थन देने की एक स्थिर नीति को दर्शाता है. उन्होंने कहा, “लगातार तीन बार की दर कटौती के बाद उधारी की लागत में आई कमी और अब की गई स्थिरता, रियल एस्टेट सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उपभोक्ता विश्वास बनाए रखेगी. इससे डेवलपर्स नई पेशकशों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, जो GDP, रोजगार और शहरी बुनियादी ढांचे को और गति देगी.”

प्राइम डिवेलपमेंट्स के फाउंडर और डायरेक्टर राघव मल्होत्रा ने इस निर्णय को त्योहारों के मौसम में घरों की मांग को बढ़ाने वाला बताया. "होम लोन की EMI को लेकर उपभोक्ता का भरोसा बनेगा, खासकर पहली बार घर खरीदने वालों के लिए यह राहत की खबर है," उन्होंने कहा.

कॉन्शिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस हेड मोहित अग्रवाल ने कहा, “यह फैसला लग्जरी घर खरीदारों और निवेशकों के लिए सामर्थ्य बनाए रखने वाला है. एचएनआई और एनआरआई निवेशकों का रियल एस्टेट में भरोसा और भी मजबूत होगा, जिससे प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट को बल मिलेगा.”हीरो रियल्टी के सीईओ रोहित किशोर ने कहा, “स्थिर ब्याज दरें होम लोन की EMI को सहज बनाएंगी, जिससे घर खरीदना आसान होगा और बाजार में मांग स्थिर बनी रहेगी. इससे डेवलपर्स को भी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे करने में सहायता मिलेगी.”

रॉयल ग्रीन रियल्टी के , मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासनने बताया कि “इस साल की शुरुआत में 100 आधार अंकों की कटौती के बाद अब दरों को स्थिर बनाए रखना यह दर्शाता है कि RBI की नीति पूर्वानुमेय और पारदर्शी बनी हुई है. इससे उपभोक्ताओं का भरोसा और बढ़ेगा और बाजार में स्थिरता बनी रहेगी.”

आर्थिक और वित्तीय विशेषज्ञों की राय

क्रिसिल लिमिटेड के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी का मानना है कि “हालांकि हम रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद कर रहे थे क्योंकि महंगाई अपेक्षा से कम रही है, फिर भी अब तक की 1% दर कटौती का व्यापक असर देखने को मिल रहा है.” उन्होंने पीएम जनधन और मुद्रा योजनाओं के ज़रिए बैंकिंग पहुँच और बीमा कवरेज बढ़ाने के प्रयासों को भी सराहा.

एफआईए ग्लोबल की सह-संस्थापक एवं सीईओ, सीमा प्रेम ने फैसले को वित्तीय समावेशन के लिए सकारात्मक बताया. उनके अनुसार, “यह नीति न केवल बैंकिंग सेवाओं की पहुँच, बल्कि वहनयोग्यता और लचीलापन को भी बढ़ावा देती है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और बिज़नेस करेस्पॉन्डेंट्स के माध्यम से देश के सबसे निचले स्तर तक वित्तीय गतिविधियों की पहुँच बन रही है.”

रेपो दर को स्थिर रखने का निर्णय केवल एक मौद्रिक नीति कदम नहीं है, बल्कि यह व्यापक रूप से उपभोक्ताओं, डेवलपर्स, निवेशकों और नीति निर्माताओं के बीच विश्वास बहाल करने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा संकेत है. विशेषज्ञों की राय से स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में रियल एस्टेट और वित्तीय गतिविधियों में स्थिरता और गति दोनों की संभावनाएं प्रबल हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago