✕

होम / बिजनेस / RBI का बड़ा कदम: ऑनलाइन पेमेंट अब होगा और ज्यादा सुरक्षित, नए नियम 1 अप्रैल से लागू

RBI का बड़ा कदम: ऑनलाइन पेमेंट अब होगा और ज्यादा सुरक्षित, नए नियम 1 अप्रैल से लागू

RBI का यह कदम न सिर्फ डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाएगा, बल्कि देश में डिजिटल लेनदेन के प्रति लोगों के भरोसे को भी बढ़ावा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में डिजिटल पेमेंट्स का चलन जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही रफ्तार से इससे जुड़ी धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में लोगों की मेहनत की कमाई मिनटों में उड़ाई जा रही है. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. RBI ने गुरुवार को घोषणा की कि डिजिटल पेमेंट के लिए नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. इन नियमों के तहत अब केवल SMS आधारित OTP पर निर्भरता नहीं होगी, बल्कि पासवर्ड, फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक सिस्टम जैसे अन्य तरीकों को भी पहचान के लिए मान्यता दी जाएगी. इससे लेनदेन न केवल ज्यादा सुरक्षित होंगे, बल्कि ग्राहकों को सुविधा भी बढ़ेगी.

नियमों की अनदेखी पर पूरी भरपाई जरूरी

RBI ने स्पष्ट किया है कि यदि इन नए नियमों और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किए बिना कोई लेनदेन होता है और उससे ग्राहक को नुकसान होता है, तो उस नुकसान की भरपाई संबंधित सेवा प्रदाता को करनी होगी. इसका मतलब है कि अब ग्राहक को अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने की चिंता कम होगी, बशर्ते वह निर्देशित सुरक्षा उपायों का पालन करता हो.

कौन-कौन से होंगे पहचान के तरीके

RBI के मुताबिक, पहचान यानी ऑथेंटिकेशन के तीन मुख्य प्रकार होंगे –

1. कुछ ऐसा जो यूजर के पास है, जैसे डिवाइस, हार्डवेयर टोकन या कार्ड

2. कुछ ऐसा जो यूजर जानता है, जैसे पासवर्ड, पासफ्रेज या PIN

3. कुछ ऐसा जो यूजर है, जैसे फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या बायोमेट्रिक्स

नए नियमों में इन सभी को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के हिस्से के तौर पर मंजूरी दी गई है. हालांकि SMS आधारित OTP का विकल्प अभी भी मौजूद रहेगा, लेकिन यह अब अकेला विकल्प नहीं होगा.

पेमेंट सिस्टम को और स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम

भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को डिजिटल पेमेंट में अनिवार्य किया गया है. फरवरी 2024 में RBI ने इस दिशा में कदम बढ़ाने की घोषणा की थी, ताकि पेमेंट इकोसिस्टम तकनीकी रूप से और विकसित हो सके और ग्राहक धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें. बैंकिंग और फाइनैंशियल सेक्टर लंबे समय से SMS अलर्ट और OTP पर निर्भर रहे हैं. लेकिन अब RBI चाहती है कि उद्योग SMS से आगे बढ़े और अधिक उन्नत तकनीकों को अपनाए.

लेनदेन के लिए होगा यूनिक और डायनामिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम

RBI द्वारा तय किए गए नियमों में यह भी कहा गया है कि पहचान के कम से कम एक फैक्टर को डायनामिक रूप से बनाया या प्रमाणित किया जाए, जो हर ट्रांजैक्शन के लिए यूनिक हो. साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यदि एक फैक्टर से छेड़छाड़ हो भी जाए, तो दूसरा फैक्टर सुरक्षित बना रहे और लेनदेन की सुरक्षा पर असर न पड़े.

ग्राहकों को क्या फायदा होगा

इन नए नियमों के लागू होने से ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे. सबसे अहम फायदा यह होगा कि उनके बैंकिंग और पेमेंट डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अब अधिक तकनीकी उपाय अपनाए जाएंगे. लेनदेन में बायोमेट्रिक या अन्य उन्नत तरीकों के इस्तेमाल से फर्जीवाड़ा और फ्रॉड की संभावना बहुत कम हो जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें