✕

होम / बिजनेस / RBI सरकारी बॉन्ड को करेगी नीलाम, जानिए किस दिन और कहा होगा ऑक्शन?

RBI सरकारी बॉन्ड को करेगी नीलाम, जानिए किस दिन और कहा होगा ऑक्शन?

RBI ने घोषणा करते हुए कहा कि उसने भारत सरकार के परामर्श से बाजार स्थितियों की समीक्षा से निर्णय लिया है. अब से वैल्यू सिस्टम का उपयोग करके नीलामी किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई एकाधिकार मूल्य नीलामी पद्धति (Multiple Price Auction Method) के जरिए 38,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की बिक्री का ऐलान किया. सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकार के पास प्रत्येक सिक्योरिटी के बदले 2,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सदस्यता बरकरार रखने का ऑप्शन होगा. नीलामी 5 अप्रैल को आरबीआई के मुंबई कार्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी.

मुंबई में होगी नीलामी

वित्त मंत्रालय ने एक बयान के मुताबिक, इनमें (i) एकाधिक मूल्य पद्धति (Multiple Value Method) का उपयोग करके वैल्यू बेस्ड ऑक्शन के जरिए 6,000 करोड़ रुपये की नोटिफाइड अमाउंट के लिए "7.33 प्रतिशत सरकारी सिक्योरिटी 2026" की बिक्री, (ii) वैल्यू सिस्टम का उपयोग करके उपज-आधारित (Yield-Based) नीलामी के जरिए 20,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के लिए न्यू गवर्नमेंट सिक्योरिटी 2034 की बिक्री और (iii) वैल्यू सिस्टम का उपयोग करके वैल्यू बेस्ड ऑक्शन के जरिए 12,000 करोड़ रुपये की नोटिफाइड अमाउंट के लिए 7.25 प्रतिशत गवर्नमेंट सिक्योरिटी 2063 की बिक्री शामिल है.

सैलरी को तरसे इस दिग्गज कंपनी के कर्मचारी, मैनेजमेंट ने इस बार भी बोल दिया - Sorry

5 अप्रैल को होगी नीलामी

सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सरकार के पास प्रत्येक सिक्योरिटी के बदले 2,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सदस्यता बरकरार रखने का विकल्प होगा. नीलामी 5 अप्रैल को आरबीआई के मुंबई कार्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी. गवर्नमेंट सिक्योरिटी की नीलामी में नॉन कंपीटेटिव बिल्डिंग फैसिलिटी स्कीम के अनुसार सिक्योरिटी की बिक्री की नोटिफाइड अमाउंट का 5 प्रतिशत तक पात्र व्यक्तियों और संस्थानों को आवंटित किया जाएगा.

8 अप्रैल को किया जाएगा भुगतान

नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां 5 अप्रैल को आरबीआई (RBI) के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से की जानी चाहिए. गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच पेश की जानी चाहिए, जबकि प्रतिस्पर्धी बोलियां दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच पेश की जानी चाहिए. नीलामी के नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल बोलीदाताओं को भुगतान 8 अप्रैल को किया जाएगा. आरबीआई ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि कि उसने भारत सरकार के परामर्श से बाजार स्थितियों की समीक्षा से निर्णय लिया है कि सरकार के मार्केट बॉरोइंग प्रोग्राम के तहत सभी प्रतिभूतियों को अब से वैल्यू सिस्टम का उपयोग करके नीलाम किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago