✕

होम / बिजनेस / RBI ने लिया 3 बैंकों पर कड़ा एक्शन, लगाया करोड़ों का जुर्माना, ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

RBI ने लिया 3 बैंकों पर कड़ा एक्शन, लगाया करोड़ों का जुर्माना, ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

तीन बैंकों के अलावा एक एनबीएफसी पर भी आरबीआई ने जुर्माना लगाया है. इनमें सबसे ज्‍यादा जुर्माना जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) पर लगाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

न‍ियमों का पालन नहीं करने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से बैंकों और एनबीएफसी (NBFC) के ख‍िलाफ कई बार जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाती है. कुछ द‍िन पहले ही आरबीआई ने एक एनबीएफसी का लाइसेंस रद्द कर द‍िया था. अब एक बार फ‍िर से आरबीआई ने (RBI) नियामकीय अनुपालन नहीं करने को लेकर जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और केनरा बैंक (Canara Bank) पर पेनाल्‍टी लगाई है.

कौन-कौन से बैंक पर कितना जुर्माना लगा?

1. केनरा बैंक पर 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना

आरबीआई ने केनरा बैंक पर 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह दंड बैंक द्वारा प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (Priority Sector Lending), जमा पर ब्याज दर और वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) से जुड़े नियमों का पालन न करने के वजह से लगाया गया है.

2. बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना

बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस बैंक ने Depositor Education and Awareness Fund में पात्र राशि को समय पर स्थानांतरित नहीं किया, जिसके कारण आरबीआई ने यह कार्रवाई की.

3. जम्मू-कश्मीर बैंक पर 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना

RBI ने जम्मू-कश्मीर बैंक पर सबसे बड़ा 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह दंड वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion), “नो योर कस्टमर” (KYC) नियमों और ऋण एवं अग्रिम दिशानिर्देशों (Loans & Advances Guidelines) के उल्लंघन के वजह से लगाया गया है.

ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

पहले भी न‍ियमों का पालन नहीं करने पर र‍िजर्व बैंक की तरफ से कई अलग-अलग बैंकों पर जुर्माना लगाया जा चुका है. लेक‍िन आपको बता दें आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंकों पर इस तरह लगाए जाने वाले जुर्माने से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होता. ग्राहकों का बैंक के साथ लेनदेन पहले की ही तरह सुचारू रूप से चलता रहता है. न ही बैंक की तरफ से ग्राहकों को द‍िये जाने वाले फायदे पर इसका कोई असर होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago