होम / बिजनेस / क्रिप्टोकरेंसी को टक्कर देने की तैयारी पूरी! RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपये का पहला पायलट

क्रिप्टोकरेंसी को टक्कर देने की तैयारी पूरी! RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपये का पहला पायलट

रिजर्व बैंक के सर्कुलर के मुताबिक "इस पायलट का इस्तेमाल सरकारी प्रतिभूतियों का सेकेंडरी मार्केट ट्रांजैक्शन का सेटलमेंट में होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: डिजिटल रुपये को लॉन्च करने की रिजर्व बैंक की तैयारियां अंतिम दौर में है, आज से रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी का पहला पायलट थोक सेगमेंट (e₹-W) के लिए लॉन्च कर दिया गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर के जरिये ये जानकारी दी है.  

कैसे होगा इस्तेमाल
रिजर्व बैंक के सर्कुलर के मुताबिक "इस पायलट का इस्तेमाल सरकारी प्रतिभूतियों का सेकेंडरी मार्केट ट्रांजैक्शन का सेटलमेंट में होगा. ई-रुपये के इस्तेमाल से इंटर बैंक के और ज्यादा कुशल बनने की उम्मीद है. केंद्रीय बैंक के पैसे में सेटलमेंट लागत में कमी होगी. सर्कुलर में आगे कहा गया है कि अन्य थोक लेनदेन, और सीमा पार से भुगतान भविष्य के पायलटों का ध्यान इस पायलट से सीखने के आधार पर होगा.

कौन से बैंक शामिल 
पायलट में भाग लेने के लिए 9 बैंकों की पहचान की गई है, जिसमें State Bank of India, Bank of Baroda, Union Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Yes Bank, IDFC First Bank और HSBC शामिल हैं. रीटेल सेगमेंट (e₹-R) के लिए डिजिटल रुपया में पहला पायलट एक महीने के भीतर क्लोज्ड यूजर्स ग्रुप में कुच चुनिंदा स्थानों में रोल आउट करने की योजना है जिसमें ग्राहक और व्यापारी शामिल हैं. e₹-R पायलट के संचालन को लेकर डिटेल की जानकारी को एक तय समय बाद बताया जाएगा. 

RBI का सर्कुलर 
RBI ने सोमवार को भारत के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर एक कॉन्सेप्ट नोट भी जारी किया. इस कॉन्सेप्ट नोट को जारी करने के पीछे का उद्देश्य सामान्य रूप से CBDC और विशेष रूप से डिजिटल रुपये की नियोजित विशेषताओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है. 
यह भारत में CBDC जारी करने के उद्देश्यों, विकल्पों, लाभों और जोखिमों की व्याख्या करता है. यह नोट CBDC की शुरुआत के प्रति रिज़र्व बैंक के दृष्टिकोण की व्याख्या करने का भी प्रयास करता है. 

7 अक्टूबर को जारी एक कॉन्सेप्ट नोट में रिजर्व बैंक ने कहा था कि वह जल्द ही विशिष्ट यूज केस के लिए डिजिटल रुपये के पायलट लॉन्च शुरू करेगा. आरबीआई ने निजी क्रिप्टोकरेंसी जैसे कि बिटकॉइन, ईथर और अन्य को मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फाइनेंसिंग और कर चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने के बारे में बार-बार चिंता व्यक्त की है, इसलिए अपने स्वयं की डिजिटल करेंसी की शुरुआत की है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में फरवरी में कहा था कि रिजर्व बैंक 2022-23 में एक डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा, CBDC की शुरुआत से डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगा.

VIDEO: इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago