✕

होम / बिजनेस / ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जगीं, RBI खरीदेगा 60,000 करोड़ रुपये के सरकारी बांड

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जगीं, RBI खरीदेगा 60,000 करोड़ रुपये के सरकारी बांड

7 फरवरी को 50,000 करोड़ रुपए का VRR (Variable Rate Repo) ऑक्शन होगा. 31 जनवरी को 5 अरब का डॉलर-रुपया स्वैप ऑक्शन होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए RBI ने बड़ा फैसला लिया है. सिस्टम में नकदी (लिक्विडिटी) बढ़ाने के लिए RBI 60,000 करोड़ रुपए की सरकारी सिक्योरिटी खरीदेगा. VRR और डॉलर-रुपया स्वैप ऑक्शन के जरिए भी लिक्विडिटी बढ़ाने की तैयारी है. RBI ने सिस्टम में लिक्विडिटी को बढ़ाने के लिए बड़े कदमों का एलान किया है. RBI तीन चरणों में 60 हजार करोड़ के गवर्मेंट सिक्योरिटीज का ओपन मार्केट ऑक्शन करेगा. 20,000 करोड़ रुपए के 3 चरणों में ये ऑक्शन होगा. ये ऑक्शन 30 जनवरी, 13 फरवरी और 20 फरवरी को होगा. 7 फरवरी को 50,000 करोड़ रुपए का VRR (Variable Rate Repo) ऑक्शन होगा. 31 जनवरी को 5 अरब का डॉलर-रुपया स्वैप ऑक्शन होगा. डॉलर-रुपया स्वैप ऑक्शन 6 महीने के लिए होगा.

RBI ने जारी की विज्ञप्ति

केंद्रीय बैंक द्वारा अलग से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह 30 जनवरी को 20,000 करोड़ रुपये मूल्य की 7.59% जीएस 2029, 7.18% जीएस 2033, 7.10% जीएस 2034, 6.79% जीएस 2034 और 7.18% जीएस 2037 सिक्योरिटीज खरीदेगा. यह ऑक्शन 30 जनवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच होगी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह ऑक्शन मल्टी प्राइस मेथड का उपयोग करते हुए मल्टी सिक्योरिटी ऑक्शन होगी. 

मुंबई में ऑक्शन किए जाएंगे

इन नकदी बढ़ाने के उपायों से पहले, केंद्रीय बैंक ने सिस्टम में नकदी की स्थिति की समीक्षा के बाद 15 जनवरी को डेली वीआरआर ऑक्शन की घोषणा की है. सभी वीआरआर ऑक्शन मुंबई में कार्य दिवसों पर आयोजित किए जाएंगे और अगले दिन रिवर्सल किया जाएगा. ये नकदी बढ़ाने ये ऐलान ऐसे समय में किए हैं जब प्रणालीगत तरलता लगभग 3.13 लाख करोड़ रुपये के भारी घाटे में है.

बैंकिंग सिस्टम इस समय में महंगी जमाराशि के बोझ से जूझ रहा है. ट्रंप की टैरिफ धमकी और भारतीय इक्विटी बाजारों से एफपीआई द्वारा डॉलर बेचने से भी नकदी कम हो गई है. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि 14 जनवरी तक बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी 2.09 लाख रुपये थी. इन्हीं स्थियों से निपटने के लिए आरबीआई ने ये फैसला लिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

59 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

6 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

6 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

59 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago