✕

होम / बिजनेस / RBI रिपोर्ट: दूसरी छमाही में आर्थिक मजबूती के संकेत, निवेश और विकास के चक्र की शुरुआत

RBI रिपोर्ट: दूसरी छमाही में आर्थिक मजबूती के संकेत, निवेश और विकास के चक्र की शुरुआत

RBI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौद्रिक नीति में नरमी, आयकर राहत और रोजगार सृजन जैसे कारकों ने एक सकारात्मक खपत-निवेश चक्र की शुरुआत कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूती की ओर बढ़ रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा मासिक रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि हाल के नीतिगत फैसले जैसे रीपो दर में कटौती, आयकर में राहत और रोजगार सृजन की पहलें देश में खपत और निवेश को नई गति दे रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों में सुधार और नीति प्रोत्साहनों के चलते वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में विकास दर तेज हो सकती है. इसमें यह भी बताया गया है कि भारत का बाह्य क्षेत्र भी लचीला बना हुआ है, जो समग्र आर्थिक स्थिरता को समर्थन देता है. आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में और क्या है?

रीपो दर में 100 आधार अंकों की कटौती से उधारी सस्ती

रिपोर्ट में कहा गया है कि रीपो रेट में फरवरी से अब तक 100 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती के कारण बैंकों की नई उधारी दरों में भी गिरावट आई है. नई कर्ज दरें 53 bps तक घटीं और घरेलू सावधि जमा दरें 101 bps कम हुईं हैं. इससे न केवल उधारी आसान हुई है, बल्कि निवेश और खपत को भी गति मिली है.

आयकर राहत और रोजगार योजनाओं से खपत को मिला बल

RBI की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि परिवारों को आयकर में दी गई राहत और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाएं घरेलू मांग को बढ़ा रही हैं. इसके चलते उपभोग में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है, जो आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है.

साल भर में 6.5% की विकास दर संभव

केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान निम्नलिखित रूप में दिया है.

- Q3 (अक्टूबर-दिसंबर): 6.6%
- Q4 (जनवरी-मार्च): 6.3%
- पूरे वित्त वर्ष के लिए अनुमान: 6.5%

हालांकि, Q1 में अनुमानित 6.5% की तुलना में वास्तविक वृद्धि 7.8% रही, जो बीते पांच तिमाहियों में सबसे ऊंचा आंकड़ा है.

जीएसटी सुधारों से कारोबार में सुविधा

रिपोर्ट में जीएसटी पर भी जोर दिया गया है. जैसे उल्टे शुल्क ढांचे को सुधारने के प्रयास, दरें सरल की गईं और खुदरा कीमतों में कमी और उपभोग मांग में तेजी का अनुमान है. इन सुधारों से व्यापार की सुगमता बढ़ी है और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लचीलापन

हालांकि अमेरिका द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने जैसे बाहरी दबाव भी बने हुए हैं, फिर भी RBI ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने लचीलेपन का प्रदर्शन किया है. इससे चालू खाता घाटा नियंत्रण में रहने की संभावना और S&P द्वारा सॉवरिन रेटिंग में सुधार, अर्थव्यवस्था में भरोसे का संकेत है.

एलआरएस के अंतर्गत विदेश प्रेषण में गिरावट

उदार धन प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme - LRS) के अंतर्गत जुलाई 2025 में 2.45 अरब डॉलर विदेश भेजे गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.9% कम है.
मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा में गिरावट और विदेश शिक्षा पर खर्च में कमी है. RBI के अनुसार जुलाई 2024 में यह आंकड़ा 2.75 अरब डॉलर था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

17 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

21 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

23 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

47 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago