होम / बिजनेस / Loan लेकर भूलने की बीमारी का इस तरह 'इलाज' करेगा RBI, जानें क्या है प्लान 

Loan लेकर भूलने की बीमारी का इस तरह 'इलाज' करेगा RBI, जानें क्या है प्लान 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक प्रस्ताव तैयार किया है और उस पर 31 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोन लेकर भूल जाने की बीमारी के शिकार लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. बैंकों द्वारा बार-बार तकादा करने के बाद भी ऐसे लोग लोन नहीं चुकाते और नतीजतन बैंकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. हालांकि, अब ये बीमारी उन्हें भारी पड़ सकती है, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विलफुल डिफॉलटर्स यानी जानबूझकर लोन नहीं चुकाने वालों के लिए सख्त नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है. RBI इस ड्राफ्ट पर स्टेक होल्डर्स से 31 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं. यदि इस ड्राफ्ट को हूबहू अमल में लाया जाता है, तो विलफुल डिफॉलटर्स को बड़ी कीमत चुकानी होगी.

इस तरह मिलेगी सजा
मीडिया रिपोर्ट्स एक अनुसार, RBI ने अपने ड्राफ्ट में विलफुल डिफॉलटर्स की कैटेगरी में ऐसे लोगों को शामिल किया है, जिनके पास 25 लाख रुपए या उससे ज्यादा कर्ज है और भुगतान की क्षमता होने के बावजूद कर्ज चुकाने से इनकार कर रहे हैं. इस ड्राफ्ट में उधार देने वालों के लिए दायरे का विस्तार करने का प्रस्ताव है, जो उधार लेने वालों को विलफुल डिफॉल्टर के रूप में कैटेगराइज करता है. RBI ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि विलफुल डिफॉल्टर्स को दोबारा लोन नहीं मिलेगा. इसके अलावा वो किसी दूसरी कंपनी के बोर्ड में भी शामिल नहीं हो सकते.

15 दिनों का समय 
ड्रॉफ्ट में आगे कहा गया है कि कर्ज देने वाले यानी बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाएं आवश्यकता पड़ने पर जहां भी चाहें, अपने कर्ज की वापसी के लिए फौजदारी या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं. RBI ने यह सुझाव भी दिया है कि बैंकों को एक समीक्षा समिति का गठन करना चाहिए और लोनधारक को लिखित प्रतिनिधित्व देने के लिए 15 दिनों तक का समय देना चाहिए, साथ ही जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत सुनवाई का मौका भी देना चाहिए. ड्राफ्ट में कहा गया है कि जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों के बारे में लोन संबंधी जानकारी प्रसारित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विलफुल डिफॉलटर्स को आगे कोई लोन उपलब्ध नहीं कराया जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

11 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

12 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.