✕

होम / बिजनेस / RBI ने बैंकों को दिया आदेश, निष्क्रिय या फ्रीज खातों की संख्या तुरंत करें कम

RBI ने बैंकों को दिया आदेश, निष्क्रिय या फ्रीज खातों की संख्या तुरंत करें कम

RBI ने बैंकों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि निष्क्रिय खातों या फ्रीज किए हुए खातों की संख्या में कमी लाने के प्रयासों को RBI बोर्ड का कस्टमर सर्विस कमिटी मॉनिटर करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों (Banks) को निष्क्रिय (Inoperative) या फ्रीज किए हुए अकाउंट्स (Frozen accounts) की संख्या को कम करने का आदेश दिया है. आरबीआई ने कहा है कि, बैंक ऐसे खातों के वैलिडेशन की प्रक्रिया को सुगम और आसान बनाएं जिसमें मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग, नॉन-होम ब्रांच, वीडियो कस्टमर आईडेंटिफिकेशन प्रोसेस के माध्यम से कस्टमर्स के केवाईसी को अपडेट किया जा सके.  

निष्क्रिय-फ्रीज खातों को सक्रिय करने के लिए चलाएं विशेष अभियान

आरबीआई ने अपने आदेश में कहा, इस अपडेशन के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की स्कीमों जैसे डीबीटी (DBT) या ईबीटी (EBT) के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी-ईबीटी रकम के बिना रोकटोक देन-देन की सुविधा को बनाए रखने के लिए इस पूरे प्रक्रिया से अलग रखा जाए. आरबीआई के मुताबिक ऐसे मामले देखें गए हैं जिसमें लाभार्थियों के बैंक खातों के केवाईसी नहीं होने के चलते अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है. आरबीआई के मुताबिक, ऐसे खाते ज्यादातर समाज के वंचित वर्गों के लोगों से जुड़े हैं, इसलिए बैंकों को ऐसे मामलों में सहानुभूतिपूर्वक दृष्टिकोण अपनाकर खातों को सक्रिय करने की प्रक्रिया को आसान करना चाहिए. आरबीआई ने बैंकों से निष्क्रिय या फ्रीज खातों को सक्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है. इसके अलावा, बैंकों को आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों के लिए आधार अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है. 

RBI करेगा बैंकों के प्रयासों की निगरानी 

आरबीआई ने बैंकों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि निष्क्रिय खातों या फ्रीज किए हुए खातों की संख्या में कमी लाने के प्रयासों को आरबीआई बोर्ड का कस्टमर सर्विस कमिटी मॉनिटर करेगा. साथ ही बैंकों से हर तिमाही बेसिस पर 31 दिसंबर 2024 से DAKSH पोर्टल के माध्यम से अपने सीनियर सुरवाइजरी मैनेजर को रिपोर्ट करना होगा. 

KYC अपडेशन में भारी परेशानी
 
आरबीआई ने इसे लेकर जारी किए गए अपने नोटिफिकेशन में कहा, रेगुलेटर के सुपरविजन करने वाले डिपार्टमेंट ने एक एनालसिस किया है जिसमें पाया गया कि निष्क्रिय या अनक्लेम्ड खातों (Unclaimed Deposit) में जमा रकम बैंकों के पास जमा कुल डिपॉजिट्स से ज्यादा है. इसकी मुख्य वजह बैंक खातों में लंबे समय से कोई ट्रांजैक्शन का नहीं किया जाना से लेकर ऐसे खातों में लंबित केवाईसी अपडेशन (KYC Updation) शामिल है. आरबीआई के डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविजन के मुताबिक, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए बैक से संपर्क करते हैं तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. आरबीआई ने अपने जांच में पाया कि कुछ बैंकों में बड़ी संख्या में ऐसे खाते लंबित पड़े हैं जिसका केवाईसी अपडेशन किया जाना बाकी है जिसके चलते बैंकों के अपने पॉलिसी के तहत ऐसे खातों में कोई ट्रांजैक्शन करने पर रोक लगा दी गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

3 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें