✕

होम / बिजनेस / RBI ने फिर एक बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, कम नहीं होगा EMI का बोझ

RBI ने फिर एक बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, कम नहीं होगा EMI का बोझ

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीसरी मीटिंग के नतीजे आ चुके हैं. इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज क्रेडिट पॉलिसी में लिए गए फैसलों का एलान कर दिया है. इस बार भी नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. MPC के 6 में से 4 सदस्यों ने दरों में बदलाव नहीं करने के पक्ष में फैसला लिया दिया. इस एलान के साथ ही रेपो रेट 6.50%, SDF 6.25%, MSF 6.75% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार रखा है. कैश रिजर्व रेश्यो 4.50% और SLR 18% पर बरकरार रखा है. इस फैसले का ऐलान करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि ये पॉलिसी महंगाई दर 4% पर लाने के आधार पर है. हम महंगाई दर के लक्ष्य पर बने हुए हैं.

बैठक के बाद RBI गवर्नर ने दिया अपडेट

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक के लिए महंगाई अभी भी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. यही कारण है कि मौद्रिक नीति समिति ने एक बार फिर से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला लिया. ब्याज दरों को कम करने के लिए रिजर्व बैंक अभी और इंतजार करने के पक्ष में है. आरबीआई की अगस्त एमपीसी बैठक 6 अगस्त को शुरू हुई थी और आज संपन्न हुई. उसके बाद आरबीआई गवर्नर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एमपीसी के 6 में से 4 सदस्यों ने रेपो रेट को स्थिर रखने का पक्ष लिया. एमपीसी की अगली बैठक अक्टूबर महीने में होगी.

आर्थिक ग्रोथ पर शक्तिकांत दास ने क्या कहा?

क्रेडिट पॉलिसी के एलान के दौरान अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% पर बरकरार है. FY25 की पहली तिमाही के लिए GDP अनुमान 7.3% से घटाकर 7.1% कर दिया है. दूसरी तिमाही के लिए यह 7.2%, तीसरी तिमाही के लिए 7.3% और चौथी तिमाही के लिए 7.2% पर बरकरार रखा है. साथ ही कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही के लिए रियल GDP ग्रोथ 7.2% रहने का अनुमान है.

महंगाई पर क्या है RBI का रुख?

कारोबारी साल 2025 के लिए खुदरा महंगाई दर (CPI) 4.5% पर बरकरार है. चालू कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के लिए खुदरा महंगाई दर अनुमान 3.8% से बढ़ाकर 4.4% कर दिया है. साथ ही, तीसरी तिमाही के लिए यह 4.6% से बढ़ाकर 4.7% कर दी है. हालांकि, चौथी तिमाही के लिए महंगाई दर अनुमान 4.5% से घटाकर 4.4% कर दिया गया है. कारोबारी साल 2026 के लिए खुदरा महंगाई दर 4.4% पर रखा गया है.

आखिरी बार 18 महीने पहले हुआ बदलाव

आरबीआई के इस फैसले से उन लोगों को निराशा हाथ लगने वाली है, जो लंबे समय से कर्ज सस्ता होने और ईएमआई के बोझ में नरमी आने की उम्मीद कर रहे हैं. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में आखिरी बार पिछले साल फरवरी में बदलाव किया था. यानी डेढ़ साल से नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फरवरी 2023 में हुई एमपीसी की बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago