होम / बिजनेस / आज से शुरू हो रही है RBI की अहम बैठक, आपकी EMI पर होना है फैसला

आज से शुरू हो रही है RBI की अहम बैठक, आपकी EMI पर होना है फैसला

पिछली कुछ बैठकों से RBI ने नीतिगत ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक आज से शुरू हो रही है. तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक का आखिरी दिन 8 फरवरी को होगा और उसी दिन बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा की जाएगी. MPC की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव का निर्णय लिया जाएगा. हालांकि, इसकी उम्मीद बेहद कम है कि रेपो रेट (Repo Rate) में किसी तरह का बदलाव किया जाए. यदि RBI रेपो रेट यथावत रखता है, तो यह लगातार छठवीं बार होगा जब इसमें किसी तरह के बदलाव से परहेज किया जाएगा. फिलहाल रेपो रेट साढ़े 6 फीसदी पर है.

कब हो सकती है कटौती?
आरबीआई की MPC बैठक से पहले एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि जून 2024 में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है. यानी 8 फरवरी को इसमें किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है. यह रिपोर्ट कहती है कि आरबीआई की ओर से Repo Rate में पहली कटौती जून 2024 में की जा सकती है. अगस्त 2024 में तो ब्याज दरों में कटौती तय है. एसबीआई रिसर्च के अनुसार, 2023-24 में खुदरा महंगाई दर 5.4% रहने का अनुमान है. जबकि 2024-25 में यह 4.6 फीसदी से लेकर 4.8 फीसदी के बीच रह सकती है.

तब से अब तक बदलाव नहीं
पिछले साल फरवरी के बाद से आरबीआई ने पांच मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया है, लेकिन रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया. जबकि मई 2022 के बाद से लेकर फरवरी 2023 के बीच दौरान RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. खुदरा महंगाई दर के 7.80 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया. एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि हूती विद्रोहियों के लाल सागर में जहाजों पर हमले से भारत सहित पूरी दुनिया की चिंता बढ़ी है. भारत का काफी निर्यात इसी रास्ते से होता है, जिसमें व्यवधान से डिमांड सप्लाई की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं और महंगाई बढ़ सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

41 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

41 minutes ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago