✕

होम / बिजनेस / RBI ने UPI Lite से पेमेंट की लिमिट बढ़ाई, जानिए अब कितनी कर सकते हैं पेमेंट? 

RBI ने UPI Lite से पेमेंट की लिमिट बढ़ाई, जानिए अब कितनी कर सकते हैं पेमेंट? 

RBI ने UPI लाइट से पेमेंट की लिमिट बढ़ा दी है. यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट पहले 2 हजार रुपये तक थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface-UPI) पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है और नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. आज कल हर कोई छोटी से छोटी पेमेंट करने के लिए लोग यूपीआई या यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करता है. यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूपीआई लाइट से पेमेंट की लिमिट बढ़ा दी है. आरबीआई ने बुधवार को आयोजित मौद्रिक नीति बैठक में यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट को भी बढ़ा दिया है. तो चलिए जानते हैं अब आप यूपीआई लाइट से कितनी पेमेंट कर सकते हैं?

RBI ने बढ़ाई ये ट्रांजेक्शन लिमिट
आरबीआई ने यूपीआई लाइट से प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का फैसला लिया है. इसके अलावा में यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट भी अब 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी गई है. वहीं, UPI123Pay से भी ट्रांजेक्शन लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. यानी अब आप UPI लाइट वॉलेट से 10,000 रुपये तक के पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए एनपीसीआई को जल्द ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे.एक रिपोर्ट के अनुसार 2028-29 तक यूपीआई पर कुल ट्रांजेक्शन 439 अरब हो जाएगा, जो अभी 131 अरब है. इससे पता चलता है कि डिजिटल पेमेंट में 91 प्रतिशत की उछाल आने की संभावना है.

क्या है UPI123Pay?
UPI123 को मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य फीचर-फोन उपयोगकर्ताओं को UPI का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाना था. यह सुविधा अब 12 भाषाओं में उपलब्ध है. ये फीचर फोन यूजर के लिए एक इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए यूपीआई पेमेंट का सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से यूज कर सकते हैं. इसके जरिए फोन यूजर चार टेक्नोलॉजी ऑप्शन के आधार पर अलग-अलग प्रकार के लेन-देन कर सकते हैं. इनमें आईवीआर नंबर पर कॉल करना, फीचर फोन में ऐप की फंक्शनैलिटी, मिस्ड कॉल-बेस्ड और प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस पेमेंट शामिल हैं.

UPI से भर सकेंगे 5 लाख तक का टैक्स
इसके अलावा आरबीआई ने यूपीआई से टैक्स भरने की लिमिट को भी बढ़ा दिया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब यूपीआई से टैक्स भरने की लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन किया जा रहा है. इससे टैक्सपेयर्स को काफी फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें-देशभर में शुरू होंगे 10 नए ESIC अस्पताल, जानिए किन-किन राज्यों को होगा फायदा?

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago