होम / बिजनेस / भारत में Amazon के नहीं चल रहे 'अच्छे दिन', अब कंपनी को लगा ये बड़ा झटका 

भारत में Amazon के नहीं चल रहे 'अच्छे दिन', अब कंपनी को लगा ये बड़ा झटका 

नियमों के उल्लंघन पर RBI ने Amazon Pay India Pvt Ltd पर 3.06 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज की कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. इसी साल जनवरी में जहां केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority) ने उसे नोटिस जारी किया था. वहीं, अब कंपनी की डिजिटल पेमेंट यूनिट Amazon Pay India पर भारी-भरकम जुर्माना लगा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का पालन न करने के लिए यह जुर्माना लगाया है. 

क्यों की गई कार्रवाई?
RBI ने Amazon Pay India Pvt Ltd पर 3.06 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) और नो योर  कस्टमर (KYC) से संबंधित कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के चलते हुई है. आरबीआई ने पहले कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा था कि आखिर निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए? कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद रिजर्व बैंक ने उस पर 3.06 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाने का फैसला लिया. 

कंपनियों के लिए सबक
रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना नियमों के पालन में खामियों के कारण लगाया गया है और इसका मकसद Amazon Pay India का अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर टिप्पणी करना नहीं है. RBI ने एक बयान में कहा, 'यह पाया गया कि कंपनी KYC संबंधी आवश्यकताओं पर उसके के निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी. जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई है'. केंद्रीय बैंक का सख्त रुख अमेजन सहित उन तमाम कंपनियों के लिए एक सबक है, जो नियमों के पालन में ढिलाई बरतती हैं.  

किसकी कितनी हिस्सेदारी?
देश के डिजिटल पेमेंट में Amazon Pay India की हिस्सेदारी की बात करें, तो वो फिलहाल काफी कम है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, UPI ट्रांजैक्शन में फोनपे, गूगल पे और पेटीएम का दबदबा है. दिसंबर में देश के कुल मार्केट में इनकी हिस्सेदारी 96% थी. इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी PhonePe की रही. कंपनी के पास करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इसके बाद Google Pay का नंबर आता है. उसके पास 34.34 % बाजार हिस्सेदारी रही. Paytm की हिस्सेदारी 14.94% थी. जबकि अमेजन पे सहित दूसरी कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 3.5% थी.

यहां, भी संकट में
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ग्रुप की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया को इससे पहले जनवरी 2023 में मानक के विपरीत घटिया सामान बिक्री के मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority) ने नोटिस जारी किया था. नोटिस में अमेजन सहित कुछ अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मानक उल्लंघन कर खिलौनों की बिक्री पर 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था. प्राधिकरण ने जवाब नहीं देने पर उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 के तहत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

15 minutes ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago