✕

होम / बिजनेस / अब RBI के निशाने पर आया ये दिग्गज बैंक, गलती पर मिल गई भारी-भरकम सजा

अब RBI के निशाने पर आया ये दिग्गज बैंक, गलती पर मिल गई भारी-भरकम सजा

रिजर्व बैंक ने सरकारी क्षेत्र के एक दिग्गज बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी-भरकम जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सख्ती जारी है. अब RBI के निशाने पर सरकारी क्षेत्र का दिग्गज पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आया है. RBI ने PNB पर 1.31 करोड़ रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. दरअसल, केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई KYC सहित कुछ अन्य निर्देशों के पालन में विफलता के चलते की है. बता दें कि आरबीआई ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है. हाल ही में उसने एक सहकारी बैंक का लाइसेंस भी रद्द किया है.

बैंक को भेजा था नोटिस
आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि PNB ने 'नो योर कस्टमर' यानी KYC और 'ऋण एवं अग्रिम' से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया था. इसके चलते उस पर 1.31 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने 31 मार्च, 2022 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निरीक्षण के बाद बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था. बैंक के जवाब पर विचार करने के बाद आरबीआई ने यह कार्रवाई की.

सुधार करना होगा
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंक की ओर से अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर प्रभाव डालना नहीं है. RBI की यह कार्रवाई दर्शाती है कि पंजाब नेशनल बैंक को नियामक अनुपालन में सुधार करने और अपनी जोखिम प्रबंधन प्रथाओं को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

इसका लाइसेंस रद्द
हाल ही में RBI ने बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया है. रिजर्व बैंक ने इस सहकारी बैंक की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया है. इसका मतलब है कि बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक अब बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकेगा.आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है और न ही उसके लिए कमाई की कोई संभावना नजर आ रही है. ऐसे में बैंक का जारी रहना इसके जमाकर्ताओं के हितों में नहीं होगा. अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण बैंक जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.