✕

होम / बिजनेस / RBI ने एक बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पर लगाया जुर्माना, ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

RBI ने एक बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पर लगाया जुर्माना, ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

RBI की जांच में बिजनेस बढ़ाने के लिए दो वित्तीय संस्थाओं द्वारा की जा रही करतूतों का खुलासा हुआ है. दोनों वित्तीय संस्थाओं पर लगाया भारी जुर्माना

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी Indusind Bank और Manappuram Finance पर मोटा जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने जमा पर ब्याज दर' से संबंधित मानदंडों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए इंडसइंड बैंक पर 27. 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसी तरह, आरबीआई ने अपने ग्राहक को जानो (KYC) मानदंडों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए मणप्पुरम फाइनेंस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

अपात्र संस्थाओं के नाम पर खोले सेव‍िंग अकाउंट

Indusind Bank के जवाब और एड‍िशनल प्रजेंटेशन पर गौर करने के बाद आरबीआई (RBI) ने पाया कि अपात्र संस्थाओं के नाम पर कुछ सेव‍िंग अकाउंट खोलने से संबंधित आरोप सही साबित हुए. इसके ल‍िए पेनाल्‍टी लगाया जाना जरूरी है. हालांकि, आरबीआई (RBI) ने कहा कि यह जुर्माना नियामकीय अनुपालन में खाम‍ियों पर लगाया गया है और इसका मकसद इंडसइंड बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या करार की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है.

Manappuram Finance पर 20 लाख का जुर्माना

एक और मामले में केंद्रीय बैंक ने ‘अपने ग्राहक को जानो’ (KYC) न‍ियमों के प्रावधान का पालन नहीं करने को लेकर मणप्पुरम फाइनेंस पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक की वित्तीय स्थिति के बारे में एनबीएफसी का वैधानिक निरीक्षण (Statutory Inspection) किया गया और कंपनी को नोटिस जारी किया गया. नोटिस पर मणप्पुरम फाइनेंस के जवाब पर विचार करने के बाद केंद्रीय बैंक ने कहा कि कंपनी ग्राहक स्वीकृति के समय जारीकर्ता प्राधिकारी की सत्यापन सुविधा से ग्राहकों के पैन का सत्यापन करने में विफल रही.

16 दिसंबर को जारी क‍िया गया आदेश

एनबीएफसी (NBFC) ने ग्राहकों की जानकारी को सही तरीके से नहीं रखा. उन्होंने ग्राहकों के पैन नंबर की सही जांच नहीं की और कुछ ग्राहकों को एक से अधिक पहचान कोड दे दिए, जो कि नियमों के खिलाफ है. आदेश को 16 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था. जांच में पाया गया कि कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 'जानें अपना ग्राहक' (KYC) नियमों का पालन करने में बड़ी चूक की है.

ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?

पहले भी न‍ियमों का पालन नहीं करने पर र‍िजर्व बैंक की तरफ से कई अलग-अलग बैंकों पर जुर्माना लगाया जा चुका है. लेक‍िन आपको बता दें आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंकों पर इस तरह लगाए जाने वाले जुर्माने से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होता. ग्राहकों का बैंक के साथ लेनदेन पहले की ही तरह सुचारू रूप से चलता रहता है. न ही बैंक की तरफ से ग्राहकों को द‍िये जाने वाले फायदे पर इसका कोई असर होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago