✕

होम / बिजनेस / बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए RBI ने जारी की नई गाइडलाइन, बैंक अब नए मोबाइल नंबर सीरीज से भेजेंगे Call और SMS

बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए RBI ने जारी की नई गाइडलाइन, बैंक अब नए मोबाइल नंबर सीरीज से भेजेंगे Call और SMS

RBI ने बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है. RBI की ओर से यह कदम डिजिटल लेन-देन में बढ़ोतरी को देखते हुए उठाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है. दरअसल, आरबीआई ने बैंकों को एसएमएस और कॉल करने के लिए एक नई मोबाइल नंबर सीरीज का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं. इससे लोगों को बैंक से आने वाले कॉल और एसएमए की पहचान सुनिश्चित होगी. आरबीआई का मानना है कि इससे ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद मिलेगी. यह कदम डिजिटल लेन-देन में बढ़ोतरी को देखते हुए उठाया गया है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

बैंक इन नंबरों का करेंगे इस्तेमाल 
आरबीआई ने बैंकिंग फ्रॉड से छुटकारा दिलाने के लिए बड़ा प्लान बनाया है. आरबीआई ने खास नंबर सीरीज से बैकिंग कॉल और मैसेज को भेजने की सलाह दी है. इसका उद्देश्य यूजर्स को आसानी से फ्रॉड कॉल और मैसेज की पहचान करना है. इसके लिए RBI ने बैंकों से कहा कि उनकी तरफ से ग्राहकों से लेन-देन के लिए केवल '1600xx' फोन नंबरिंग सीरीज का ही इस्तेमाल किया जाए, जिससे वित्तीय फ्रॉड को रोका जा सके. वहीं, आरबीआई का कहना है कि प्रमोशनल मैसेज या कॉल्स के लिए बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं को केवल 140xx' नंबरिंग सीरीज को इस्तेमाल में लाना चाहिए. 

बैंकों को 31 मार्च से पहले करना होगा ये काम 

RBI का कहना है कि डिजिटल लेन-देन के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. ऐसे में बैंक धोखाधड़ी से निजात दिलाने के लिए RBI ने सर्कुलर जारी करके कुछ प्रस्ताव रखे हैं. आरबीआई ने कहा है कि आज के वक्त में ग्राहक का मोबाइल नंबर आईडी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. मोबाइल नंबर को अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट के लिए OTPs और लेन-देन अलर्ट और अकाउंट अपडेट मोबाइल नंबर से हासिल किये जाते हैं, जो फ्रॉड की वजह बनते हैं. बता दें. आरबीआई की नई गाइडलाइन को हर एक बैंक को 31 मार्च 2025 से पहले तक लागू करना होगा.

वित्तीय वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा हुए बैंकिंग फ्रॉड 

आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में करीब 8,703 बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दिया गया है, जो कि अगले एक साल में वित्तीय वर्ष 2021 में घटकर 7,338 हो गए. हालांकि वित्तीय वर्ष 2022 में बैकिंग फ्रॉड की घटनाएं बढ़कर 9,046 हो गई. इसी तरह वित्तीय वर्ष में 13,564 बैंकिंग घटनाओं को अंजाम दिया गया है. जबकि वित्तीय वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा 36,073 बैंकिंग फ्रॉड की घटनाएं हुई हैं, हालांकि इन बैंकिंग फ्रॉड में फ्रॉड ज्यादा हुई है, लेकिन पैसे की कमी दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2020 में 1,85,468 रुपये का बैंकिंग फ्रॉड हुआ. वहीं, वित्तीय वर्ष 2021 में 1,32,389 रुपये का देश को बैंकिंग फ्रॉड के तौर पर नुकसान का सामना करना पड़ा है. वित्तीय वर्ष 2022 में यह आंकड़ा घटकर 45,458 रुपये रह जाता है. जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में 26,127 रुपये और वित्तीय वर्ष 2024 में 13,930 रुपये रह जाता है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago