होम / बिजनेस / RBI ने इस को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानिए क्‍या रहे कारण 

RBI ने इस को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानिए क्‍या रहे कारण 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के अनुसार 24 अप्रैल को कारोबार को बंद होने के बाद से ये ऑर्डर लागू हो चुका है. अब ये बैंक बैंकिंग समूह की तरह की काम नहीं कर पाएगा.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

बीते कुछ समय का अगर रिकॉर्ड देखा जाए तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कोपरेटिव बैंकों पर काफी सख्‍ती की है. देश के लगभग हर कोने में चलने वाले इन बैंको पर काफी बार जुर्माना भी लगाया है. लेकिन इस बार रिजर्व बैंक ने एक बड़ा कदम उठाते हुए केरल के अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का बैंकिंग लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है. आरबीआई ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा है कि इस बैंक का लाइसेंस 24 अप्रैल 2023 को कारोबार बंद होने के बाद रद्द माना जाएगा. रिजर्व बैंक ने संस्‍थान को नॉन बैंकिंग संस्‍थान के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है. 

RBI ने अपने सकुर्लर में क्‍या कहा है 
केंद्रीय बैंक ने अपने आदेश में कहा है कि उसने 3 जनवरी, 1987 को अडूर को-ऑपरेटिव को बैंकिंग लाइसेंस प्रदान किया था. बैंक को ये अनुमति बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 56 के साथ पठित धारा 22 के तहत प्रदान की गई थी. 24 अप्रैल 2023 के कारोबार के बाद से इसका बैंकिंग दर्जा वापस लिया जा रहा है. आरबीआई ने अडूर को नॉन बैंकिंग संगठन की तरह काम करने की स्‍वतंत्रता दे दी है. आरबीआई की परिभाषा के अनुसार, बैंक और एनबीएफसी के बीच अंतर यह है कि बैंक एक सरकार द्वारा अधिकृत संस्था है जो लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है, जबकि एनबीएफसी बिना बैंक लाइसेंस के लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है.

चार अन्‍य बैंको पर भी लगाया जुर्माना 

आरबीआई पिछले कुछ समय में अब तक कई बैंकों पर कार्रवाई कर चुका है. आरबीआई ने अडूर का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही नियमों के उल्‍लंघन के लिए चार सहकारी बैंकों पर भी जुर्माना लगाया है. इन चार बैंकों में बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक, जनता सहकारी बैंक और बरन नागरिक सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया है. अलग-अलग तरह के नियमों के उल्‍लंघन के लिए चेन्नई स्थित द तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि इन्‍होंने DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) में तय समय में पैसा ट्रांसफर नहीं किया और जब किया तो उसे देरी से जमा किया. इसलिए इन सभी पर कार्रवाई की गई है. केंद्रीय बैंक ने एक अलग सूचना जारी कर सहकारी बैंक, पुणे पर 13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सेंट्रल बैंक ने कहा है कि ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्‍योंकि जमा पर ब्याज दर को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया है. 

वर्ष 2022 में कई बैंकों पर हुई है कार्रवाई 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय बैंक ने 2022 में विभिन्न नियामक मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 180 से अधिक बैंकों को दंडित किया है. दोषी सहकारी बैंकों पर कार्रवाई करने की शक्तियां प्राप्त करने के बाद से केंद्रीय बैंक द्वारा एक वर्ष में जारी किए गए जुर्माने की यह सबसे बड़ी संख्या है. 2020 में, RBI ने 22 सहकारी बैंकों को दंडित किया और यह 2021 में 124 बैंकों तक पहुंच गया था. रिजर्व बैंक को अतिरिक्त पर्यवेक्षी शक्तियां देने के लिए केंद्र ने 2021 में बैंकिंग विनियमन अधिनियम (सहकारी समितियों पर लागू) में संशोधन किया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

8 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

8 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

8 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

10 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

8 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

8 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

8 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.