✕

होम / बिजनेस / NBFC को RBI गवर्नर की चेतावनी, नहीं सुधरे हाल तो कड़ी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

NBFC को RBI गवर्नर की चेतावनी, नहीं सुधरे हाल तो कड़ी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते समय RBI गवर्नर ने NBFC को भी सख्त चेतावनी दे डाली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा है कि NBFC सेक्टर सेल्फ करेक्शन करे, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे. RBI गवर्नर ने कहा कि कुछ NBFCs रिटर्न के पीछे ज्यादा भागते हैं, उन्हें सेल्फ करेक्शन की ज़रूरत है.  जरूरत पड़ी तो रिजर्व बैंक NBFCs के खिलाफ सख्त कदम उठाने से झिझकेगा नहीं.

रिटर्न के पीछे भाग रहे
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि ऊंची लागत NBFCs की स्थिरता के लिए बड़ा जोखिम है. आजकल कुछ NBFCs, MFIs, HFCs ज्यादा रिटर्न के पीछे भाग रहे हैं. यदि जरूरत हुई तो हम सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि NBFC को मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करनी होगी. नियमों एवं निगरानी पर सख्ती बरतनी होगी. हाल ही में अनसिक्योर्ड लोन से जुड़ी चुनौतियां सामने आई हैं, इसे लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है.

ये हेल्दी प्रैक्टिस नहीं
RBI गवर्नर ने कहा कि कुछ नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां वास्तविक मांग के बजाए रिटेल टारगेट को बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं. इसके मद्देनजर रिजर्व बैंक क्रेडिट कार्ड, एमएफआई लोन और अनसिक्योर्ड लोन पर बारीकी से नजर रख रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ लेंडर मजबूत अंडरराइटिंग प्रैक्टिस का पालन किए बिना आक्रामक रूप से ग्रोथ की तलाश में लगे हैं, जो हेल्दी प्रैक्टिस नहीं है.

खुद से करें सुधार
दरअसल, 9 अक्तूबर  यानी आज RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का अंतिम दिन था. बैठक के बाद  शक्तिकांत दास ने उसमें लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि एनबीएफसी को खुद से सुधार करना होगा, यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर RBI कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर हो जाएगा. बता दें कि RBI ने रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया है. इससे सस्ते कर्ज की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका लगा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

27 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

27 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago