✕

होम / बिजनेस / RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज हो रहे हैं रिटायर, PM सहित इन लोगों को किया धन्यवाद

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज हो रहे हैं रिटायर, PM सहित इन लोगों को किया धन्यवाद

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज रिटायर हो रहे हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और वित्तीय क्षेत्र के हितधारकों से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नगर शक्तिकांत दास आज यानी 10 दिसंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. उर्जित पटेल के अचानक पद छोड़ने के बाद उन्हें 12 दिसंबर 2018 को गवर्नर नियुक्त किया गया था. इस बीच उन्होंने अपनी विदाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सहित तमाम लोगों को धन्यवाद दिया है. शक्तिकांत दास की जगह अब राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे. वह 11 दिसंबर को वो नए गवर्नर का पदभार संभाल लेंगे.

एक्स पर प्रधानमंत्री के लिए लिखी ये पोस्ट
शक्तिकांत दास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आज आरबीआई गवर्नर के रूप में पद छोड़ दूंगा. आप सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मुझे RBI गवर्नर के रूप में देश की सेवा करने का अवसर देने और उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभार. उनके विचारों और सोच से बहुत लाभ हुआ.

वित्त मंत्री का भी जताया आभार
उन्होंने आगे लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके निरंतर समर्थन और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद. राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर था और इसने हमें पिछले छह सालों के दौरान कई चुनौतियों से निपटने में मदद की. मैं वित्तीय क्षेत्र और अर्थव्यवस्था के सभी हितधारकों; विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों; उद्योग निकायों और संघों; कृषि, सहकारी और सेवा क्षेत्रों के संगठनों को उनके इनपुट और नीतिगत सुझावों के लिए धन्यवाद देता हूं. अपने मैसेज के अंत में दास ने कहा है कि आरबीआई की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद. साथ मिलकर हमने अभूतपूर्व वैश्विक झटकों के असाधारण कठिन दौर को सफलतापूर्वक पार किया. आरबीआई एक भरोसेमंद और विश्वसनीय संस्थान के रूप में और भी ऊंचाई हासिल करे, यही कामना है. आप सभी को मेरी शुभकामनाएं.

इन पदों पर रह चुके हैं शक्तिकांत दास
दास ने अपने छह साल के कार्यकाल के आखिरी 4 सालों में आर्थिक वृद्धि को 7 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 1980 बैच के आईएएस अधिकारी दास राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव रह चुके हैं. सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 15वें वित्त आयोग का सदस्य और भारत का जी20 शेरपा नियुक्त किया गया. दास को पिछले 38 वर्षों में शासन के तमाम क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है. उन्होंने वित्त, कराधान, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago