होम / बिजनेस / आरबीआई गवर्नर बोले क्रॉस बॉर्डर पेमेंट में अहम भूमिका निभाएगा CBDC 

आरबीआई गवर्नर बोले क्रॉस बॉर्डर पेमेंट में अहम भूमिका निभाएगा CBDC 

उन्‍होंने कहा कि नोट करेंसी के मुकाबले डिजिटल करेंसी कम खर्चीली और आसानी से पे की जाने वाली साबित होगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल मनी के लॉन्‍च होने के बाद से इस करेंसी को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. जहां एक ओर कुछ जानकार इसे फ्यूचर करेंसी कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब आरबीआई गवर्नर ने इस मामले में एक अहम बयान दिया है. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि ये करेंसी क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्‍शन में अहम साबित होने वाली है. इसके आने के बाद क्रॉस बॉर्डर पेमेंट में काफी आसान हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि ये भविष्‍य की करेंसी होने वाली है. 

पायलट प्रोजेक्‍ट के रहे हैं सकारात्‍मक नतीजे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई गवर्नर का कहना है कि अभी तक डिजिटल करेंसी को लेकर जितने भी पायलट प्रोजेक्‍ट चल रहे हैं उनके बहुत सकारात्‍मक और बेहतर नतीजे देखने को मिले हैं. उन्‍होंने बताया कि मौजूदा समय में थोक और रिटेल दोनों जगहों पर इस प्रोजेक्‍ट को चलाया जा रहा है. वहां से इसके बेहतर नतीजे आ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसे ओवरनाइट बाजार तक एक्‍सटेंड किया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया टेक्‍नोलॉजी की ओर आगे बढ़ रही है. ऐसे में इसकी भूमिका अहम होने जा रही है. उन्‍होने ये भी कहा कि क्रॉस बॉर्डर पेमेंट नोट वाली करेंसी के मुकाबले इसमें कम खर्चीला और आसान होगा. 

गवर्नर ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर कही ये बात 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर कहा कि इसका बफर स्‍टॉक बनाना और स्लिओवर रिस्‍क का बीमा करना एक अच्‍छा फैसला था. उन्‍होंने कहा कि हमें आत्‍मनिर्भर होना होगा और हमारे पास अपना मजबूत भंडार होना चाहिए. इसलिए हम इस बफर स्‍टॉक को लेकर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने एक अहम बात और भी कही कि इसने बाजार को एक भरोसा दिया है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध के वक्‍त काम आया था ये भंडार 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ था उस वक्‍त अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच सभी करेंसी गिर गई थी. ऐसे में भारत की करेंसी दूसरे देशों की तुलना में कम गिरी थी. उन्‍होंने इसके पीछे कारण देते हुए कहा था कि बाजार को भारतीय रिजर्व बैंक पर पूरा भरोसा था. इसलिए भारत की करेंसी में टूट नहीं दिखी थी. 
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago