होम / बिजनेस / Isha Ambani समेत ये दो लोग बनेंगे JFS के डायरेक्टर, RBI ने दी मंजूरी!

Isha Ambani समेत ये दो लोग बनेंगे JFS के डायरेक्टर, RBI ने दी मंजूरी!

हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक RBI ने JFS में ईशा अंबानी समेत दो अन्य लोगों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. JFS ने हाल ही में बयान जारी कर जानकारी दी है कि भारत के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने JFS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के लिए तीन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है. 

क्या है पूरा मामला?
जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कहा कि RBI ने 15 नवंबर 2023 को दिए अपने आदेश में. ईशा मुकेश अंबानी, अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया को कंपनी के डायरेक्टर्स के रूप में नियुक्त करने के फैसले को मंजूरी दे दी है. RBI द्वारा दी गई मंजूरी आज से 6 महीने बाद तक वैध रहेगी. अगर आने वाले 6 महीनों के दौरान कंपनी इस प्रस्ताव पर अमल नहीं करती है तो कंपनी को एक बार फिर RBI की मंजूरी के लिए आवेदन करना होगा. यह जानकारी RBI द्वारा जारी किये गए पत्र में साझा की गई है.

PAT में हुई 101% वृद्धि
JFS यानी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज अपनी पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 0.6% अधिक वृद्धि के साथ BSE पर ट्रेड कर रहे थे. आपको बता दें कि जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर कल BSE पर 225.60 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुए थे. सितंबर 2023 में खत्म हुई वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए कंपनी ने अपने PAT यानी टैक्स कटौती के बाद मिलने वाले प्रॉफिट में 101% बढ़ोत्तरी की जानकारी दी थी. 101% वृद्धि के बाद कंपनी का PAT 668 करोड़ रुपयों के स्तर पर पहुंच गया है. 

अब आगे क्या?
आपको बता दें कि 668 करोड़ रुपयों के JFS यानी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज के PAT में से 371 करोड़ रुपए की डिविडेंड इनकम भी शामिल है  और इसमें से 154 करोड़ रुपए एसोसिएट्स के भी शामिल हैं. कंपनी के पास मौजूद कुल संपत्ति की कीमत लगभग 1,19,598 करोड़ रुपए है. RBI द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब देखना ये होगा कि कंपनी के शेयरों और इसके प्रदर्शन पर इन नियुक्तियों का कैसा प्रभाव पड़ेगा?
 
यह भी पढ़ें: Tata Technologies IPO: इन बातों का रखें ध्यान, जानें प्राइज बैंड और अन्य जानकारी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

8 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

10 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें