✕

होम / बिजनेस / 2000 के नोट को लेकर RBI ने दिया ये अपडेट, कहा इतने करोड़ नोट अभी नहीं आए वापस

2000 के नोट को लेकर RBI ने दिया ये अपडेट, कहा इतने करोड़ नोट अभी नहीं आए वापस

2000 के नोट का चलन बंद होने के एक साल बाद भी अब तक बाजार में मौजूद 100 प्रतिशत नोटों की वापसी नहीं हो सकी है. RBI ने इसे लेकर एक सूचना जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आपको बता दें, करीब डेढ़ साल पहले आरबीआई ने इन करेंसी नोट को चलन से बाहर कर दिया था और लोगों से इन नोटों को बदलवाने या बैंक में जमा करने के लिए कहा था, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी कई लोग अब तक करोड़ों रुपये के मूल्य वाले 2000 के नोट लेकर बैठे हुए हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपके पास अब भी इन्हें जमा कराने का मौका है. तो आइए जानते हैं आरबीआई के पास कितने नोट्स आने बाकि हैं और अगर किसी को नोट जमा कराने हों, तो वो कहां और कैसे इन्हें जमा करा सकता है?  

इतने करोड़ रुपये के मूल्य के नोट नहीं हुए जमा

आरबीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक बाजार में मौजूद 100 प्रतिशत नोटों की वापसी नहीं हो सकी है. आरबीआई ने बताया है कि अभी भी देश के लोग 7261 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 2000 रुपये के नोट दबाए बैठे हैं. अभी तक बैंकों में सिर्फ 2000 रुपये मूल्य के 97.96 प्रतिशत नोट ही वापस आये हैं. कई लोगों के पास अब भी 2000 के नोट रखे हुए हैं, वे चाहें तो अब भी इन्हें जमा करा सकते हैं.

कब बंद हुआ था 2000 के नोट का चलन

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी. उस समय चलन में 2000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 अगस्त तक घटकर 7,261 करोड़ पर आ गया है. 2 हजार रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश में सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी.

इसे भी पढ़ें-टोल प्‍लाजा पर जाम की समस्या होगी खत्म, NHAI GIS सॉफ्टवेयर की लेगा मदद...

पोस्ट ऑफिस से भी भिजवा सकते हैं नोट
इस मूल्य के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है. 9 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं. इसके अलावा, लोग अपने बैंक खातों में राशि जमा करने के लिए देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं.

आरबीआई के इन 19 कार्यालयों में बदले जा रहे हैं नोट
बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं. बता दें, नवंबर, 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2000 रुपये के बैंक नोट लाये गये थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago