✕

होम / बिजनेस / RBI ने दी अच्छी खबर! 102 टन बढ़ गया देश की तिजोरी में रखा गोल्ड रिजर्व

RBI ने दी अच्छी खबर! 102 टन बढ़ गया देश की तिजोरी में रखा गोल्ड रिजर्व

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास रखा सोने (Gold) का स्टॉक 102 टन बढ़ चुका है. ये देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली के अवसर पर देश की जनता के लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास रखा सोने (Gold) का स्टॉक 102 टन बढ़ चुका है. आरबीआई ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें ये जानकारी सामने आई है. आंकड़ों के अनुसार से अप्रैल-सितंबर के दौरान देश में घरेलू स्तर पर रखे गए सोने के भंडार में 102 टन की बढ़ोतरी हुई है. तो चलिए जानते हैं अब आरबीआई के पास रखे सोने का स्टॉक कितना हो गया है?

अब इतना हो गया सोने का स्टॉक
आरबीआई का कहना है कि देश के अंदर तिजोरियों में रखे गए सोने की कुल मात्रा 30 सितंबर 2024 तक 510.46 टन थी. यह मात्रा 31 मार्च 2024 तक रखे गए 408 टन सोने से अधिक है. वहीं, हाल में आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर छमाही रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 32 टन सोने का भंडार बढ़ाया. इसके साथ कुल गोल्ड रिजर्व बढ़कर 854.73 टन हो गया.

देश का रिजर्व गोल्ड विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा
देश का गोल्ड रिजर्व असल में देश के विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा होता है. आरबीआई अपने गोल्ड रिजर्व का कुछ हिस्सा घरेलू जमीन पर यानी देश के भीतर रखती है. वहीं, कुछ हिस्सा लंदन और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में भी रखा रहता है. इंटरनेशनल लेवल पर ट्रेड बैलेंस बनाए रखने के लिए जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विदेशी मुद्राओं का रिजर्व काम आता है, उसी तरह गारंटी देने के लिए विदेशों में रखा सोना भी इस्तेमाल होता है.

भारत में वापस आ रहा विदेशों में रखा सोना
पिछले कुछ सालों में भारत ने अपने गोल्ड रिजर्व को धीरे-धीरे स्वदेशी तिजोरियों में ट्रांसफर करना शुरू किया है. मीडियी रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में इसने ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना घरेलू स्थानों पर शिफ्ट किया था. यह 1991 के बाद के देश के लिए सबसे बड़े गोल्ड ट्रांसफर में से एक था. भारत को 1991 में विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व का एक बड़ा हिस्सा गिरवी रखना पड़ा था. आरबीआई के अनुसार 324.01 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) के पास सुरक्षित रखा गया था और 20.26 टन सोना गोल्ड डिपॉजिट के रूप में रखा गया था. मई के अंत में ही सूत्रों ने संकेत दिया था कि सरकार विदेशों में रखे गोल्ड रिजर्व को घटाने पर फैसला कर सकती है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

6 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

31 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago