होम / बिजनेस / RBI से आई एक खबर और Paytm को लेकर दूर हो गया ये भ्रम, यूजर्स को मिली राहत
RBI से आई एक खबर और Paytm को लेकर दूर हो गया ये भ्रम, यूजर्स को मिली राहत
रिजर्व बैंक द्वारा Paytm पर की गई कार्रवाई के बाद से पेटीएम के यूजर्स घबराए हुए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पेटीएम (Paytm) को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से एक बयान आया और ग्राहकों का भ्रम दूर हो गया. RBI ने स्पष्ट किया है कि उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की है न कि पेटीएम ऐप पर. Paytm App पर इसका कोई असर नहीं होगा. रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि यदि कोई अन्य बैंक पेटीएम के साथ जुड़ना चाहता है, तो यह उसका अपना फैसला होगा. बता दें कि RBI की कार्रवाई के बाद से Paytm यूजर्स घबराए हुए हैं और RBI का ये बयान उन्हें कुछ राहत प्रदान करेगा.
App नहीं होगा प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन ने मौद्रिक नीति जारी होने के बाद कहा कि पेटीएम बैंक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है न कि पेटीएम ऐप के. लिहाजा, Paytm App आरबीआई की कार्रवाई से प्रभावित नहीं होगा. रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहक लेने पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद से पेटीएम यूजर्स के बीच यह भ्रम उत्पन्न हो गया था कि इस कार्रवाई से वे पेटीएम ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे या नहीं. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के बयान से अब उनका भ्रम दूर हो गया होगा.
ये भी पढ़ें - RBI ने बताया कि आखिर क्यों हुई PayTm के खिलाफ कार्रवाई, ये रही वजह
मिलती रहेंगी सुविधाएं
इससे पहले, पेटीएम की तरफ से भी स्पष्ट किया जा चुका है कि पेटीएम बैंक पर लगी रोक से ऐप प्रभावित होगा. UPI के माध्यम से होने वाले लेनदेन से लेकर उन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल ग्राहक कर सकते हैं, जिनमें पेटीएम बैंक की भागीदारी नहीं है. पेटीएम के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि हम अपने ग्राहकों और व्यापारिक भागीदारों को आश्वस्त करते हैं कि Paytm ऐप पूरी तरह से चालू रहेगा और इसकी सेवाएं RBI की कार्रवाई से बाधित नहीं होंगी. RBI की MPC की बैठक का आज आखिरी दिन था और आज ही नीतिगत ब्याज दरों को लेकर लिए गए फैसलों की घोषणा हुई. इसके बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि क्यों उन्हें Paytm पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी.
टैग्स