✕

होम / बिजनेस / RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, 4 प्रतिशत ग्राहकों को होगा नुकसान

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, 4 प्रतिशत ग्राहकों को होगा नुकसान

RBI ने एक बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया. आरबीआई ने ये एक्शन बैंक की फाइनेंशियल स्थिति को देखते हुए लिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंकिंग सेक्टर के रेग्युलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, आरबीआई ने आंध्र प्रदेश स्थित विजयवाड़ा के एक बैंक लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. इस बैंक में पूंजी से जुड़ी दिक्कतें सामने आई थी, जिसके बाद आरबीआई ने ये संभावना देखी गई कि शायद बैंक अपने ग्राहकों को पैसा चुकाने में समर्थ ना हो, इसलिए उसका लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला किया गया. तो आइए जानते हैं ये बैंक कौन-सा है और आरबीआई के इस एक्शन का ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

इस बैंक का लाइसेंस हुआ कैंसिल
आरबीआई ने विजयवाड़ा स्थित 'द दुर्गा कोऑपरेटिव अर्बन बैंक' (The Durga Co-operative Urban Bank)  का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पूंजी की कमी थी, साथ ही आने वाले समय में कमाई की संभावना भी कम थी, इसलिए बैंक का लाइसेंस कैंसिल हुआ है. बैंक को 12 नवंबर 2024 से ही कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

इतनी जमा राशि पर मिलती है बीमा सुरक्षा 
आरबीआई के आदेश के अनुसार बैंक का लाइसेंस कैंसिल होने से उसके करीब 4 प्रतिशत ग्राहकों को नुकसान हो सकता है. हालांकि अच्छी खबर है कि 95.8 प्रतिशत ग्राहकों पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा. बैंक में जमा उनकी रकम पूरी तरह से उन्हें मिल जाएगी. ग्राहकों की जमा राशि को लौटाने का काम डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की ओर से किया जाएगा. देश में लोगों को बैंक में उनकी 5 लाख रुपये तक की कुल जमा राशि पर बीमा सुरक्षा मिलती है. आरबीआई ने अपने आदेश में आंध्र प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को बैंक को बंद करने का अनुरोध किया है. इतना ही नहीं इन संस्थाओं को बैंक को बंद करने के लिए एक लिक्विडेशन ऑफिसर नियुक्त करने के लिए भी कहा गया है.

अगस्त तक बांट दिए 9.84 करोड़ रुपये

इस बैंक के बंद होने की संभावना पहले ही लगाई जा चुकी थी, इसलिए ने डीआईसीजीसी ने 31 अगस्त 2024 तक कुल बीमित जमाराशियों में से 9.84 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था. दुर्गा सहकारी शहरी बैंक का लाइसेंस रद्द करने के संबंध में आरबीआई ने कहा कि बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम-1949 के नियमों का पालन नहीं कर सका है, इसलिए उसने अपनी शक्तियों का इस्तेमालमाल करते हुए बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें