✕

होम / बिजनेस / RBI ने PPI के जरिए UPI पेमेंट की दी अनुमति, जानिए क्या होगा इसका फायदा?

RBI ने PPI के जरिए UPI पेमेंट की दी अनुमति, जानिए क्या होगा इसका फायदा?

PPI में यूजर्स अपने डिजिटल वॉलेट या कार्ड में धन संग्रहीत कर सकते हैं. इससे गिफ्ट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड और डिजिटल वॉलेट धारकों को सुविधा होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार यानी 27 दिसंबर, 2024 को प्रीपेड भुगतान उपकरणों (PPI) को थर्ड पार्टी वाले मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट करने और प्राप्त करने की अनुमति दी है. यह कदम डिजिटल भुगतान प्रणाली में एक नई क्रांति का संकेत है, जो उपयोगकर्ताओं को अधिक सुविधा और व्यापक विकल्प प्रदान करेगा. आरबीआई के इस निर्णय से गिफ्ट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे पीपीआई (प्रीपेड उत्पाद) धारकों को अधिक सुविधा होगी.

PPI और UPI का एकीकरण
आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा कि तीसरे पक्ष वाले यूपीआई ऐप के जरिये पूर्ण-केवाईसी वाले पीपीआई से एकीकृत भुगतान प्रणाली (UPI) भुगतान को सक्षम करने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह पीपीआई को यूपीआई भुगतान पाने की भी मंजूरी होगी. बता दें, पीपीआई एक वित्तीय उपकरण है, जिसमें उपयोगकर्ता अपने डिजिटल वॉलेट या कार्ड में धन संग्रहीत कर सकते हैं. वहीं, यूजर्स यूपीआआ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो तुरंत बैंक खाते से भुगतान करने की सुविधा देता है. अब तक पीपीआई से यूपीआई भुगतान केवल पीपीआई जारीकर्ता के मोबाइल एप्लिकेशन तक सीमित था. नए नियम के तहत, पूर्ण-केवाईसी पीपीआई धारक थर्ड पार्टी यूपीआई एप्स (जैसे PhonePe, Google Pay) के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे.

ये होगा फायदा

1. थर्ड पार्टी ऐप्स का उपयोग- पीपीआई धारक अब यूपीआई के माध्यम से थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करके लेनदेन कर सकते हैं. यह सुविधा पूर्ण-केवाईसी पीपीआई उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी.

2. सुरक्षा और प्रमाणीकरण- पीपीआई को यूपीआई हैंडल से जोड़ा जाएगा और सभी लेनदेन पीपीआई क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके प्रमाणित किए जाएंगे. यह प्रणाली लेनदेन को सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगी. इस नए बदलाव के साथ सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी. साथ ही, PPI और UPI के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना भी आवश्यक है.

3. डिजिटल भुगतान होगा सशक्त- RBI का यह कदम भारत में डिजिटल भुगतान को और सशक्त बनाएगा. यह न केवल उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई ऊचाई पर ले जाएगा. सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए यह पहल भारत को कैशलेस इकोनॉमी की ओर एक और कदम बढ़ाने में मदद करेगी.

PPI जारीकर्ताओं की भूमिका
पीपीआई जारीकर्ता PSP (पेमेन्ट सर्विस प्रोवाइडर) के रूप में कार्य करेंगे और केवल अपने पूर्ण-केवाईसी ग्राहकों को शामिल करेंगे. उपयोगकर्ता अपनी पसंद के यूपीआई एप का इस्तेमाल कर सकते हैं. विभिन्न UPI एप्स के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी, जिससे नई सुविधाओं का विकास होगा. छोटे व्यापारियों और ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान को अपनाना आसान होगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago