✕

होम / बिजनेस / RBI का एक्शन, बैंक और फाइनेंस कंपनी पर लगाया जुर्माना, 4 NBFC सर्टिफिकेट भी किए रद्द

RBI का एक्शन, बैंक और फाइनेंस कंपनी पर लगाया जुर्माना, 4 NBFC सर्टिफिकेट भी किए रद्द

आरबीआई का कहना है कि दोनों ही मामलों में जुर्माना रेगुलेटरी अनुपालन में कमियों को लेकर लगाया गया है. इसका उद्देश्य संबंधित ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करना नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के सभी बैंकों या एनबीएफसी (NBFC) के कामकाजों पर नजर रखती है. जब भी कोई बैंक आरबीआई के नियमों को अनदेखा कर अपनी मनमानी करता है तो केंद्रीय बैंक उस पर जुर्माना लगा सकता है. इसी कड़ी में भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ नियमों के उल्लंघन के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) पर 1 करोड़ रुपये और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) पर 49.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही 4 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के सर्टिफिकेट भी रद्द कर दिए हैं.

नियमों के उल्लंघन के लिए लगा जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ नियमों के उल्लंघन के लिए IDFC फर्स्ट बैंक पर एक करोड़ और LIC हाउसिंग फाइनेंस पर 49.7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि IDFC फर्स्ट बैंक पर जुर्माना लोन्स एंड एडवांसेज स्टैचुटरी एंड अदर रिस्ट्रिक्शंस (Loans and Advances Statutory and Other Restrictions) पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए लगाया गया है. वहीं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर जुर्माना RBI द्वारा जारी ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (रिजर्व बैंक) गाइडलाइंस, 2021’ के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए लगाया गया है. इसका उद्देशय संबंधित ग्राहकों के साथ किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित नहीं करना है.

खत्म नहीं हो रहे हैं Byju’s के बुरे दिन, अब इस फैसले से कंपनी को लगा एक और झटका

4 NBFC के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट किए रद्द

इस बीच, आरबीआई ने 4 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) कुंडल्स मोटर फाइनेंस (Kundles Motor Finance), नित्या फाइनेंस (Nitya Finance), भाटिया हायर परचेज (Bhatia Hire Purchase) और जीवनज्योति डिपॉजिट्स एंड एडवांसेज (Jiwanjyoti Deposits And Advances) के सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) को रद्द कर दिया है. इसके बाद ये कंपनियां अब NBFC का कारोबार नहीं कर सकती हैं. वहीं, 5 अन्य एनबीएफसी ग्रोइंग अपॉर्चुनिटी फाइनेंस (Growing Opportunity Finance), इनवेल कमर्शियल (Invel Commercial), मोहन फाइनेंस (Mohan Finance), सरस्वती प्रॉपर्टीज (Saraswati Properties) और क्विकर मार्केटिंग (Quicker Marketing) ने अपना सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन लौटा दिया है.

10 बैंकों पर भी लग चुका है जुर्माना

हाल ही में केंद्रीय बैंक ने देश के 10 बैंकों पर 60 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है. विभिन्न रेगुलेटरी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने के चलते इन बैंकों पर जुर्माना लगाया गया. सभी 10 बैंक सहकारी बैंक यानि कि को-ऑपरेटिव बैंक हैं. ये बैंक पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के हैं. RBI ने 26 और 27 मार्च को इन बैंकों पर जुर्माना लगाए जाने को लेकर बयान जारी किया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

5 minutes ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

24 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

3 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

13 hours ago

बड़ी खबरें

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

5 minutes ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

24 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

17 hours ago