✕

होम / बिजनेस / Raymond ने लिया बड़ा फैसला, अपने इस कंपनी का करेगी डीमर्जर, जानिए क्या है तैयारी?

Raymond ने लिया बड़ा फैसला, अपने इस कंपनी का करेगी डीमर्जर, जानिए क्या है तैयारी?

रेमंड के शेयरहोल्डर्स को कंपनी में एक शेयर के बदले में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनी रेमंड रियल्टी लिमिटेड का एक शेयर मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अक्सर पारिवारिक विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रेमंड परिवार के बिजनेस में बड़ा बंटवारा होने जा रहा है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुरुवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी. इससे कंपनी की शेयर होल्डिंग में बड़ा फेरबदल होगा, वहीं इंवेस्टर्स को भी इसका फायदा पहुंचने वाला है. रेमंड अपने रीयल एस्टेट बिजनेस का डीमर्जर करने जा रही है. ये नई कंपनी रेमंड रियल्टी होगी. इससे कंपनी को तेजी से ग्रोथ कर रहे रीयल एस्टेट मार्केट में पोटेंशियल को भुनाने और कंपनी के लिए वैल्यू अनलॉक करने में मदद मिलेगी.

शेयरधारकों को मिलेगा रियल एस्टेट कंपनी का शेयर

स्टॉक एक्सचेंजों के पास फाइल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में रेमंड लिमिटेड ने बताया कि नई इकाई स्टॉक एक्सचेंजों पर ऑटोमैटिक लिस्टिंग के लिए मंजूरी लेगी और रेमंड इंडिया के हर शेयरधारक को  रेमंड इंडिया के एक शेयर के बदले में एक रेमंड रियल्टी लिमिटेड का शेयर दिया जाएगा. कंपनी ने बताया रेमंड  रियल एस्टेट बिजनेस ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1593 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है जो पिछले साल के मुकाबले 43 फीसदी ज्यादा है और कंपनी का EBITDA 370 करोड़ रुपये है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी अलग से लिस्टेड कंपनी के तौर पर तेजी के साथ ग्रोथ करने को तैयार है.

शेयरधारकों के लिए बढ़ेगा वैल्यू 

रेमंड लिमिटेड से रेमंड रियल्टी लिमिटेड के डिमर्जर के फैसले पर कंपनी के चेयरमैन और एमडी गौतम हरि संघानिया ने कहा कि अब हमारे पास रेमंड ग्रुप में तीन ग्रोथ के वेक्टर्स हैं जिसमें लाइफस्टाइल, रियल एस्टेट, और इंजीनियरिंग शामिल है. ये कॉरपोरेट एक्शन शेयरधारकों के लिए वैल्यू क्रिएशन को ध्यान में रखते हुए किया गया है. रियल एस्टेट बिजनेस को अलग से कंपनी बनाकर डिमर्ज करने की रणनीति के तहत ऑटोमैटिक रूट के जरिए इसकी लिस्टिंग कराई जाएगी जिससे शेयरधारकों के लिए वैल्यू बढ़ेगा. रेमंड लिमिटेड के मौजूदा शेयरधारकों को कंपनी के एक शेयर के बदले में नई लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी की एक शेयर मिलेगी.  

कंपनी के पास ठाणे में है बड़ा प्लॉट

रेमंड रियल्टी के पास ठाणे में 100 एकड़ का लैंड है जिसमें 11.4 मिलियन वर्गफुट रेरा अप्रूव्ड कारपेट एरिया है जिसमें 40 फीसदी एरिया अंडर डेवलपमेंट है. कंपनी ने बताया कि ठाणे की जमीन पर 9000 करोड़ रुपये के पांच प्रोजेक्ट पर काम चल कर रहा है और इसके अतिरिक्त इस लैंड बैंक पर 16,000 करोड़ रुपये और जेनरेट करने की क्षमता है. जिससे इस लैंड बैंक पर कुल 25000 करोड़ रुपये की संभावित रेवेन्यू की क्षमता है. हाल ही में रेमंड ने पहला जेडीए प्रोजेक्ट बांद्रा, मुंबई में लॉन्च किया है. इसके अलावा कंपनी ने माहिम, सियॉन और बांद्रा ईस्ट मुंबई में नए जेडीए के लिए हस्ताक्षर किया है. जिसके बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में चार जेडीए प्रोजेक्ट्स में 7000 करोड़ रुपये के संभावित रेवेन्यू पर कंपनी काम कर रही है. ठाणे के लैंड बैंक के डेवलपमेंट को इसमें जोड़े दें तो ये 32,000 करोड़ रुपये बनता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.